Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 15 at 20.38.22

हरियाणा के पूर्व युवा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का अभिनन्दन समारोह

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:इनसो जिला चेयरमेन एवं जननायक जनता पार्टी के युवा नेता रवि शर्मा द्वारा हरियाणा के पूर्व युवा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समर्थन में सूरजकुंड रोड़ स्थित ईडन गार्डन में अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रभारी ऋषि राज राणा,अजय भड़ाना,कृष्ण जाखड़,अरविंद भारद्वाज,नलिन हुडा,सुदेश ग्रोवर,प्रदीप चौधरी,अलकेश लांबा,अमर नरवत,बोन्नी ठाकुर,प्रेम सिंह धनखड़,हरमीत कौर,स्वाति इंदौरिया,आशुतोष गर्ग सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजदू थे। कार्यकताओं को संबोधित करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में किसानों और आढ़तियों, बेरोजगारी,बुजुर्गो की पैंशन और 36 वर्ग के हित के मसलों पर भाजपा सरकार की घेराबंदी करते हुए ताल ठोकने का काम करेगें।

WhatsApp Image 2024 04 15 at 20.38.22

हरियाणा में जो लोग विरोध कर रहे है,वे कांग्रेसी कल्चर के हैं,वे लोग इनेलो से जुड़े हुए है। इसलिए जजपा अपने निष्ठावान कार्यकत्ताओं के साथ हरियाणा की तमाम 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा नवरात्रों के समापन से पहले हो जाएगी। जजपा के प्रत्याशी मैदान में आने दो,फिर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी कि पार्टी भाजपा के कहने पर चल रही है या फिर भाजपा पर भारी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष से जिस तरह पत्ते टूट जाते है और नये आ जाते है। ठीक उसी तरह जो पार्टी के निष्ठावान और समर्पित नेता तथा कार्यकत्र्ता थे वे आज भी पार्टी के साथ खड़े है। जो पत्तो की तरह हल्के थे वे टूट कर जरूर गिर गये है। किंतु हम अपने मजबूत इरादों से फिर आगे बढ़ेंगे और जीत अवश्य प्राप्त करेगें। इस अवसर पर रवि शर्मा ने कहा कि इस समय दुष्यंत चौटाला प्रदेश के सबसे चहेते नेता के रूप में उभरे है यही कारण है कि विपक्ष इसे पचा नहीं पा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जजपा की लहर चल रही है और हमारे उम्मीदवार जनता के आशीवार्द से जीतेगें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *