संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या
✍️ एक माह में यह चोरी की दूसरी घटना, पुलिस बनी मूक
✍️ चोरी की वारदातें बढ़ी, बदमाशों पर नहीं लग रहा अंकुश
10/07/2021 मवई अयोध्या – चोरों ने रास्ते पर एकांत मे बने घर में घुसकर लगभग 11 हजार नगद व सोने चांदी के जेवर व अन्य कई समाग्री लेकर हुए फरार जब तक पीड़ित को इसका पता लगता तब तक समय ज्यादा हो गया था जिससे चोर भाग निकले जब पीड़ित की पत्नी को पता चला तब उसने अपने पति से बोला की घर मे कोई है तब पीड़ित न जाकर देखा तो कुछ समान इधर उधर पड़ा हुआ था तब पीड़ित ने इसकी जानकारी आनन फानन मे इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गृह स्वामी की सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया.
मवई थाना क्षेत्र के सैदपुर चौकी अन्तर्गत सुनबा निवासी प्रदीप कुमार मिश्रा पुत्र रामप्रकाश ने चोरी की सूचना चौकी प्रभारी विनय यादव को तहरीर देकर अपनी शिकायत दर्ज कराईं है मिश्रा ने बताया कि हम लोग घर के बाहर सो रहे थे, तभी रात्रि में आचानक चोर मेरे घर में घुस आए और कमरे व बक्से खोलकर उसमें रखे 11 हजार रुपए नगद सहित झाला, सिकड़,तीन जोड़ी पायल चांदी,4 जोड़ी बिछिया आदि जेवरात व एक मोबाइल व दो लैपटॉप चुरा ले गए।
पीड़ित की सूचना पर 112 पीआरवी व पुलिस ने मौके का मुआयना किया उन्होंने कहा कि चोरों का पता लगाया जा रहा है जल्द ही चोरो का पर्दाफाश किया जाएगा लेकिन देखना यह है की क्या इस चोरी का सैदपुर पुलिस पर्दाफाश कर पाती है या नही क्योकि अभी कुछ दिन पूर्व मे ही सैदपुर मे एक जनसेवा केंद्र पर चोरी की वारदात हुई थी जिसमे आज तक सैदपुर पुलिस ने चोरो का पर्दाफाश नही कर पाई है।