Breaking News

ऐतिहासिक जीत पार्टी नेतृत्व व कार्यकर्ताओं की मेहनत – राजीव तिवारी

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️ क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता – राजीव

10/07/2021 मवई अयोध्या – विकास को सर्वोपरि मान कर क्षेत्रीय जनता व कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सहयोग को मै भूल न पाऊंगा,और मै हमेशा उनका आभारी रहूंगा। उक्त विचार निर्विरोध निर्वाचित होने पर ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने इस ऐतिहासिक सफलता पाने के बाद कहीं।

 

उन्होंने इस सफलता का श्रेय पार्टी नेतृत्व व कार्यकर्ताओं को दिया। इसके साथ उन्होंने कहा कि उनके द्वारा की गई मेहनत का परिणाम है, कि मै एक बार फिर ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुआ, उन्होंने आईबीएन न्यूज चैनल से खास बातचीत में कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। आम जन मानस की आशाओं को ध्यान में रखकर आगे बढ़ते हुए विकास को सर्वोपरि मान कर कार्य किया जाएगा। जिससे क्षेत्र में विकास की योजनाएं गांव के हर एक छोर तक पहुंच सके। इस ऐतिहासिक जीत के लिए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

देवरिया – पांचवे दिन 08 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष चंद्र यादव अब तक 17 प्रत्याशियों द्वारा किया जा …