मनीष दवे IBN NEWS
भीनमाल :- यूथ फॉर नेशन संस्था द्वारा एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन 23 मार्च को किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा के लिए दादेली बावडी पर बैठक का आयोजन किया गया। यूथ फॉर नेशन के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि संस्था द्वारा एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।
राजस्थानी व देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे
कार्यक्रम में अलग-अलग समूह द्वारा राजस्थानी एवं देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यूथ फॉर नेशन संस्थाओं की एक टीम गठित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर पृथ्वीराज फुलवरिया, जिलाध्यक्ष सतीश सेन, रमेश फुलवरिया, सरवन सोनगरा, अभिषेक बंजारा, दिनेश जोशी, सुनील तिवारी, राजीव पारीक, प्रदीप नागर, बसंत फुलवरिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महाशिवरात्रि महोत्सव मंगलवार को
यूथ फॉर नेशन संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा दादेली बावड़ी स्थित रानेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। महाशिवरात्रि के तहत सुबह पूजन किया जाएगा। पूर्व संध्या पर देसी कलाकारों द्वारा शिव महिमा पर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।