Breaking News
IMG 20220227 191946

पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव सुशील कुमार टिबड़ेवाल का करेंगे प्रचार,जनता के दिलों की धड़कन हैं धर्मेंद्र यादव

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे -वैसे सियासी पारा बढ़ता ही जा रहा है बताते चलें कि महाराजगंज जनपद के बहुचर्चित 317, सिसवा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के समर्थन में सपा के युवा कार्यकर्ताओं के दिलों की धड़कन और लोकसभा में उत्तर प्रदेश की आवाज़ उठाते रहे पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव कल चुनाव प्रचार करेंगे।

IMG 20220227 191946सुशील टिबड़ेवाल के पक्ष में धर्मेन्द्र यादव के चुनाव प्रचार में उतरने के खबर से पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश फिर एक बार चरम पर है। धर्मेन्द्र यादव कल सिसवा विधानसभा क्षेत्र की जनता से सुशील कुमार टिबड़ेवाल को वोट देने की अपील करेंगे।बता दें कि सिसवा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल शनिवार को ही निचलौल की धरती पर विशाल रैली को संबोधित किया था। ऐसा माना जा रहा है कि इस जनसभा में उमड़ी भीड़ ने सपाइयों में नया जोश भर दिया है और सिसवा के सियासी माहौल को सपा के पक्ष में कर दिया है ।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रैली के बाद अब सोमवार को सपा के युवा कार्यकर्ताओं के दिलों की धड़कन और पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव द्वारा सिसवा विधानसभा में सपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान में उतरने और जनता के उत्साह को देख सपा कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *