Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 27 at 7.38.13 PM

रिकॉर्ड गर्ल सृष्टी गुलाटी को साईं संस्था ने सम्मानित किया गया

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादः साईं संदेश संस्था की ओर से सेक्टर-55 में आयोजित हुए साईं समारोह का आयोजन किया गया। साईं संदेश संस्था की ओर से साईं समारोह में उत्कृष्ट सेवा करने वाले बच्चो को और अलग-अलग क्षेत्रों से बेहतर प्रदर्शन करने वाले समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। साईं समारोह से पहले साईं की पालकी निकाली गई। इस सम्मान समारोह में सृष्टी गुलाटी सबसे छोटी प्रतिभागी बनी।

सभी का एक स्वर में कहना था की छोटी सी उम्र में इस बेटी ने अनेक बड़े कार्य किए है। वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया साथ ही समाज सेवा भी कर रही हैं। बृजेश गर्ग ने कहा कि सृष्टी बहुत ही प्रतिभावान बेटी है। के.के.गर्ग का कहना है सृष्टी को इस प्रकार के संस्कार माता-पिता से ही प्राप्त हुए हैं। इस समारोह में सृष्टी गुलाटी को सम्मान स्वरूप सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सृष्टी को सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान के लिए संस्था द्वारा सम्मान स्वरूप प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में बृजेश गर्ग,एएन चौबे,ए.के.सिंह, एस.जोहरी,निशा त्यागी,अनीश त्यागी,उमेश अरोड़ा,पटवा, आर.आर.गोयल आदि।सभी अतिथिगण उपस्थित रहे। इस साईं समारोह में बच्चो के साथ बड़ो को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2026 09 06 at 6.12.36 PM

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं: राजेश खटाना

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:शिक्षक दिवस के अवसर पर लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *