Breaking News

Breaking: बंद दुकान में चोरी

हजारों का समान उठा ले गये चोर

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। थाना क्षेत्र के तरकुलहा मंदिर परिसर स्थित दुकान से चोरों ने छत के रास्ते दुकान में घुस कर काफी सामान चुरा लिया।

सुबह पड़ोसी द्वारा जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को घटना की तहरीर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। क्षेत्र के डुमरी खुर्द निवासी पन्नेलाल पुत्र हीरा की तरकुलहा मंदिर परिसर में किराना की दुकान है। उन्होंने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार की रात दुकान बंद कर वह घर आ गये थे। सुनसान देखकर चोरों ने दुकान पर लगा सिमेंट शीट हटाकर अन्दर घुस कर दुकान में रखा गुटका, सिगरेट, तेल, बिस्कुट, चावल आदि उठा ले गए। उन्होंने चोरी गये सामानों की कीमत लगभग 15 हजार रुपए बताया है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *