रिपोर्ट ब्यूरो
गोरखपुर। संपूर्ण समाधान थाना दिवस शाहपुर थाने पर आए हुए फरियादियों की समस्याओं का समाधान अपर एसडीएम सदर /न्यायिक एसीएम अरुण मिश्रा की अध्यक्षता में सुना गया। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा जनपद वासियों की समस्याओं के समाधान हेतु हर बुधवार को थानों पर राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में चौपाल लगाकर फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करने का कार्य किया जाता है व महीने के पहले व तीसरे शनिवार को तहसील दिवस तथा दूसरे व चौथे शनिवार को समाधान थाना दिवस थानों पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों तथा राजस्व कर्मचारियों के मौजूदगी में ज्यादा से ज्यादा फरियादियों की समस्याओं का निराकरण कराया जाता है शाहपुर थाने पर ज्यादातर मामले जमीनी विवाद के थाने पर आए अधिकतर मामलों का समाधान थानों पर ही निराकरण कर दिया गया है जिन मामलों का समाधान थाने पर नहीं हो सका लेखपाल और पुलिस की टीम गठित कर 2 बजे के बाद मौके मुआयना करने के बाद निराकरण करने की प्रक्रिया की गई अपर एसडीएम सदर न्यायिक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि जिन मामलों का समाधान नहीं हुआ है आज अगले समाधान के पहले समस्त फरियादियों की समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। समाधान थाना दिवस पर थाना अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह स्थानीय लेखपाल विजय कुमार गुप्ता नीतू कनौजिया मनोज चौधरी मंगेश कुमार तारकेश्वर सहित थाने के अन्य उप निरीक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।