Breaking News

जनपद अयोध्या की सीमा केंद्रीय मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

30/10/2021 मवई अयोध्या – जनपद अयोध्या सीमा के निकट रानीमऊ चौराहा पर सभापति सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति उत्तर प्रदेश विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने भारत संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय एवं खेल व युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर का अयोध्या आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया।


केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर आज अयोध्या के दौरे पर हैं ।केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में अमृत महोत्सव एवं स्वच्छ भारत विषय पर संगोष्ठी में शामिल होंगे। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री उपेंद्र तिवारी व विधायक रामचंद्र यादव भी संगोष्ठी में बतौर विशिष्ठ अतिथि मौजूद रहेंगे। अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित है अमृत महोत्सव एवं स्वच्छ भारत विषय पर संगोष्ठी होगी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष
खुन्नू पांडे,समाजसेवी अश्वनी यादव, भाजपा नेता तेज तिवारी,भाजपा नेता निर्मल शर्मा मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू,मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा, सुनील मिश्र संतोष जायसवाल हरिशंकर यादव राजेश यादव सुरेश चंद्र मिश्रा राजेश वर्मा सहित तमाम पदाधिकारियों, व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

सलेमपुर/देवरिया – बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा-अतीश यादव

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष चंद्र यादव सलेमपुर (देवरिया) बाबा सियाराम दास इन्टर कालेज …