Breaking News

विकास पुरुष माननीय विधायक श्री राम चन्द्र यादव का अथक प्रयास लाया रंग, क्षेत्र वासियों को मिली बड़ी सौगात

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️ क्षेत्रीय विधायक के अथक प्रयास से रूदौली विधान सभा को 49 करोड़ 72 लाख 42 हज़ार सड़कों के लिए मिली स्वीकृति

✍️राज्य सड़क निधि से 63 किमी सड़कों के निर्माण के लिए कार्य जल्द

✍️ 34 सड़कों का होगा कायाकल्प

23/06/2021 मवई अयोध्या – ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाने के लिए माननीय विधायक श्री रामचंद्र यादव के अथक प्रयासों से 34 सड़के स्वीकृत हुई है। 63 किमी सड़कों के निर्माण के लिए 49 करोड़ की वित्तीय स्वीकृत भी हुई है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के साथ साथ व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। अब तक पगडंडियों के सहारे सफर तय करने वाले गांवों में अब पक्की सड़के विकास के नए आयाम खोलेगी। । इन सड़कों के निर्माण के लिए विधायक श्री रामचंद्र यादव जी काफी समय से कोशिश में लगे थे, लेकिन उनका कुशल नेतृत्व व कार्यशैली से ग्रामीण क्षेत्रों में एक नई जान पड़ने जा रही है।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य सड़क निधि से 63 किलोमीटर की कुल 34 सड़कों के नवनिर्माण कार्य के लिए 49,करोड़, 72लाख, 42 हजार रुपए की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति हुई है। अधिकांश सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। सड़कों के निर्माण की मांग ग्रामीण लगातार कर रहे थे, उनकी मांग भी पूरी हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलपुर नेवादा संपर्क मार्ग नरौली होते हुए नेवरा संपर्क मार्ग तक 2.80 किलोमीटर व रानेपुर संपर्क मार्ग से महमदवापुर होते हुए मवई ब्लॉक को जोड़ने वाले मार्ग तक सम्पर्क मार्ग तक नवनिर्माण कार्य 2.50किलोमीटर की स्वीकृत मिलने से ग्राम पंचायत के हर मजरा मुख्य मार्ग की सड़कों से जुड़ जाएगा।

फिरोजपुर मखदूमी गांव से सड़क सीधे अमराई गांव मार्ग को जोड़कर बनेगी। लगभग चार किलोमीटर सड़क निर्माण होने से आवागमन में काफी सुविधा होगी। सड़क न होने से काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। माननीय विधायक श्री रामचंद्र यादव ने बताया कि गांवों में योगी सरकार ने सड़कों का जाल बिछा दिया है, प्रदेश सरकार विकास के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ रही है, रुदौली क्षेत्र वासियों के लिए यह बड़ी सौगात है। विधानसभा क्षेत्र में एक साथ इतनी सड़के कभी भी स्वीकृत नहीं हुई है। क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आभार व्यक्त किया।

✍️प्रमुख स्वीकृत सड़कें
लोहटी सरैयां से मोहम्मद पुर तक सम्पर्क मार्ग नवनिर्माण 6.50 किलोमीटर लागत 459.57 लाख।

1 – जुनैदपुर सम्पर्क मार्ग से घरौंधा पूर्व माध्यमिक विद्यालय तक सम्पर्क मार्ग नवनिर्माण 5.70 किलोमीटर लागत 412.40 लाख,
बहोरिकपुर संपर्क मार्ग से दिवाली गांव तक संपर्क मार्ग नवनिर्माण 4.70 किलोमीटर लागत 352.81

2 – सराय अहमद गेरौंडा मार्ग से ईचौलिया गांव तक सम्पर्क मार्ग तक नवनिर्माण कार्य 4.30 किलोमीटर लागत 331.83 लाख,

3 – हरिहरपुर मोड़ से रामशरणदासपुर संपर्क मार्ग तक नवनिर्माण कार्य 3.00 किलोमीटर लागत 483.46 लाख,

4 – बड़ेला मार्ग से फरीदपुर तक संपर्क मार्ग तक नवनिर्माण कार्य 4.00 किलोमीटर लागत 306.18 लाख,

5 – ममरेजनगर मार्ग से जैथरी संपर्क मार्ग तक नवनिर्माण कार्य 5.00 किलोमीटर लागत 399.43 लाख,
विधानसभा क्षेत्र रुदौली में राज्य सड़क निधि से जो 34 सड़कें निर्मित होकर विकास के नए आयाम स्थापित करेगी उनमें
फिरोजपुर मख्दूमी से पांडेय का पुरवा होते हुए अमराई गांव तक सम्पर्क मार्ग नवनिर्माण 4.20 किलोमीटर .लागत 309.05 लाख,लोहटी सरैयां से राम अधीन का पुरवा होते हुए मोहम्मद पुर तक सम्पर्क मार्ग नवनिर्माण 6.50 किलोमीटर लागत 459.57 लाख,जुनैदपुर सम्पर्क मार्ग से गुरुबक्स का पुरवा,दुपहरिया,मुरादाबाद होकर घरौंधा पूर्व माध्यमिक विद्यालय तक सम्पर्क मार्ग नवनिर्माण 5.70 किलोमीटर लागत 412.40 लाख,बहोरिकपुर संपर्क मार्ग से वाजिद पुर बाजार होकर दिवाली गांव तक संपर्क मार्ग नवनिर्माण 4.70 किलोमीटर लागत 352.81 ,सराय अहमद गेरौंडा मार्ग से मुनमुनाबाद होकर ईचौलिया गांव तक सम्पर्क मार्ग तक नवनिर्माण कार्य 4.30 किलोमीटर लागत 331.83 लाख ,

 

हरिहरपुर के मोड़ से शारदा सहायक नहर की पटरी होते हुए रामशरणदासपुर संपर्क मार्ग तक नवनिर्माण कार्य 3.00 किलोमीटर लागत 483.46 लाख बड़ेला मार्ग से फरीदपुर तक संपर्क मार्ग तक नवनिर्माण कार्य 4.00 किलोमीटर लागत 306.18 लाख,ममरेजनगर मार्ग से जैथरी संपर्क मार्ग तक नवनिर्माण कार्य 5.00 किलोमीटर लागत 399.43 लाख,भेलसर रूदौली इन्हौना मार्ग के कि०मी०2 से कस्तूरबा गांधी विद्यालय होते हुए गुलचप्पा संपर्क मार्ग तक नवनिर्माण कार्य 2.50 किलोमीटर लागत 205.64 लाख,रसूलपुर नेवादा संपर्क मार्ग नरौली होते हुए नेवरा संपर्क मार्ग तक नवनिर्माण कार्य 2.80 किलोमीटर लागत 203.81 लाख, रानेपुर संपर्क मार्ग से महमदवापुर होते हुए मवई ब्लॉक को जोड़ने वाले मार्ग तक सम्पर्क मार्ग तक नवनिर्माण कार्य 2.50किलोमीटर लागत 203.13 लाख,रज्जनपुर मार्ग से बड़ैला सम्पर्क मार्ग तक नवनिर्माण कार्य 2.60 किलोमीटर लागत 215.27 लाख,लोनियन का पुरवा संपर्क मार्ग तक नवनिर्माण कार्य 3.00 किलोमीटर 244 .34 लाख, चन्दनपुर (चयनपुरवा) सम्पर्क मार्ग का नव निर्माण कार्य 0.25 किमी लागत 14.64 लाख ,सराय नासिर सम्पर्क पर सीसी रोड का नव निर्माण कार्य 0.50 किमी लागत 51.96 लाख ,

 

दुपहरिया पुर संपर्क मार्ग का नव निर्माण का कार्य,1.50 किलोमीटर लागत 89.17 लाख, एन एच28 मार्ग के किलोमीटर 77 से छेदी का पुरवा संपर्क मार्ग का नव निर्माण का कार्य 0.20 किलोमीटर लागत 13.06 लाख, ऐहार से मांगी चांदपुर संपर्क मार्ग के किलोमीटर 02 से खरगू का पुरवा संपर्क मार्ग का नव निर्माण कार्य 0.82 किलोमीटर लागत 52.49 लाख, भेलसर रुदौली इन्हौना मार के किलोमीटर 8 से कर्मा संपर्क मार्ग का नव निर्माण कार्य 0.385 किलोमीटर लागत 24.34 लाख, रुदौली सैदपुर मार के किलोमीटर 6 से इसरौलीया लोहटी संपर्क मार्ग का नव निर्माण कार्य 0.30 किलोमीटर लागत 19.03 लाख, अमराई गांव संपर्क मार्ग किलोमीटर 4 से पूरे सर नाम संपर्क मार्ग का नव निर्माण कार्य 1.65 किलोमीटर लागत 101.63 लाख, जलालपुर संपर्क मार्ग के किलोमीटर 2 से नया पुर संपर्क मार्ग का नव निर्माण कार्य 0.90 किलोमीटर लागत 55.55 लाख,

 

बिगनिया पुल से सैदपुर नहर पटरी मार्ग के किलोमीटर 1 से उसराहा का पुरवा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य 0.20 किलोमीटर लागत 13.70 लाख, शाहपुर संपर्क मार्ग का नवनिर्माण कार्य 0.38 किलोमीटर लागत 24.26 लाख, मुरावन का पुरवा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य 0.13 किलोमीटर लागत 9.53 लाख, पूरे नरही नारायणपुर संपर्क मार्ग का नव निर्माण कार्य 0.90 किलोमीटर लागत 56.91 लाख, तकिया(राजस्व ग्राम जय सुखपुर) संपर्क मार्ग का नव निर्माण कार्य 0.37 किलोमीटर लागत 23.40 लाख, इम्तियाज नगर संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य 0.85 किलोमीटर लागत 54.94 लाख, तकिया (राजस्व ग्रामरानी मऊ) संपर्क मार्ग का नव निर्माण का कार्य 1.05 किलोमीटर लागत 65.56 लाख, भटमऊ संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य 0.27 किलोमीटर लागत 16.34 लाख, तिवारीपुर संपर्क मार्ग का नव निर्माण का कार्य 0.15 किलोमीटर लागत 9.25 लाख, ककरहिया संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य 1.20 किलोमीटर लागत 75.38 लाख, पांडे का पुरवा संपर्क मार्ग का नव निर्माण कार्य 0.25 किलोमीटर लागत 19.62 लाख, गणेशपुर संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य 0.80 किलोमीटर लागत 54.20 लाख रुपए की लागत से सभी मार्ग पक्की सड़क की शक्ल लेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *