Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 06 at 12.13.27 AM

फूड विभाग की टीम ने नखास चौक समेत विभिन्न क्षेत्रों से 5 नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा गया

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर । आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेशानुसार अभिहित अधिकारी कुमार गुंजन के निर्देश व मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आगामी नवरात्रि दशहरा पर्व के दृष्टिगत रखते हुए खाद्य व पेय पदार्थ विशेषकर सिंघाड़े का आटा कट्टू का आटा व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के लिए नखास चौक स्थित अनंत लाल के खाद्य प्रतिष्ठान से एक नमकीन और 1 तिल तेल का नमूना, जंगल धूषण चौक स्थित राजकुमार के दुकान से एक रामदाना पट्टी का नमूना एवं पीपीगंज स्थित कलकत्ता स्वीट हाउस से एक पेड़ा का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए भेजा गया है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय कृष्ण चंद नरेश कुमार तिवारी सुचित प्रसाद अजय कुमार सिंह इंद्रेश प्रसाद राधेश्याम वर्मा नरेंद्र कुमार नत्थू कुशवाहा सुश्री प्रतिमा त्रिपाठी सतीश कुमार सिंह शामिल रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *