Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 05 at 5.41.24 PM

राशन की कम तौल की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

ग्राहकों का आरोप डीलर दे रहें तौल कम,ले रहें हैं दाम पूरे

फतेहगंज पश्चिमी -लाभार्थियों के साथ डीलर के शोषण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.प्रशासन की लाख चेतावनी के बाद भी डीलर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।डीलरों की मनमानी नहीं थम रही है।
कस्बे के दर्जनों लाभार्थियों ने आरोप लगाकर प्रशासन से शिकायत कि है कि चावल, गेहूं के निर्धारित मू्ल्य उनसे डीलर ले रहे हैं लेकिन उन्हें अनाज का वजन कम दे रहे हैं। शिकायत के आधार पर मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे टीम जांच करने पहुंच गई और टीम ने कई लोगो का राशन तुलवाया भी जिसमें हर किसी का एक किलो राशन कम निकला।टीम जांच कर चली गई।अब देखना यह बाकी है कि मामला रफा दफा हो जाता है या कम तौलने वालों पर कोई कार्यवाही होती है।

आपको बता दें अगर लाभार्थी अपने हक के अनाज की मांग करते हैं तो विक्रेता साफ शब्दों में कहते हैं उसकी शिकायत जहां करना है कर दीजिए अनाज इतना ही मिलेगा व इसी तरह मिलेगा. लेना है तो लो अन्यथा नहीं चले जाओ ऊपर से ही कम मिल रहा है हम क्या करें मजबूरी में लोग एक किलो कम ही ले जाते है बह करें तो क्या करें क्योंकि तमाम लोगों के राशन कार्ड भी इन कोटेदारों ने कटवा दिए है इस डर के कारण लोग इनका विरोध नहीं कर पाते है।
पूर्ति अधिकारी राजीवश्रीवास्तव ने बताया एक कार्ड धारक का 1 किलो राशन कम था उसको पूरा करवा दिया गया ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *