Breaking News
screenshot 20240303 1355486491750160109796549

गाजीपुर के सुहवल चार धाम अन्नपूर्णा मंदिर मे बह रही धर्म ज्ञान व संस्कार की सरिता

 

राकेश की रिपोर्ट

 गंगा पार इलाके के सुहवल गाव मे स्थित मा अन्नपूर्णा मंदिर परिसर मे नौ दिन भक्ती व ज्ञान की सरिता बहने लगी है ।इस पावन परिसर मे आदि शंकराचार्य ने चारो धामो की प्रतीकात्मक स्थापना भी किया था जो लोगो के भक्ति व उपासना के लिए काफी महत्व रखती है।

screenshot 20240303 1355486491750160109796549

 आपको बता दे कि बीडियो मे दिख रहे इस पावन स्थल के मुख्य द्वार की भव्यता को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिये जो सोच इस मंदिर के संस्थापक स्व परमार्थ पाण्डेय ने चार दशक पूर्व शुरू की थी उसे उनके कुटुम्ब आज भी सजगता से 48 साल बाद भी सजोये हुए है।

screenshot 20240303 1357542647969811559454484

 पिछले चार दशक से लगातार महाशिवरात्रि के आठ दिन पूर्व इस पावन चारो धाम परिसर मे सत्संग के साथ भजन कीर्तन के साथ प्रवचन का भी कार्यक्रम चलता रहता है यज्ञ का आयोजन बेहतर हो इसके लिए सनातन पूजा विधि से परिसर मे स्थापित चार धाम के प्रतीको को सजाया गया है कथावाचको के साथ यज्ञ के लिए ब्राम्हणो के साथ साधु-संत जुटने लगे है। आठ दिन के बाद निवेश दिन धूमधाम से भव्य शिवबारात निकाली जाती है। और नव दिन चलने वाले इस आयोजन का महाप्रसाद वितरण के साथ-साथ समापन होता है।कार्यक्रम का आयोजन गाव के निवासी रिद्दी नाथ पाण्डेय की ओर होता है जो परमार्थ पाण्डेय के परिवार के मौजूदा मुखिया है।

screenshot 20240303 1356391167151505047178847

कुल मिलाकर चार दशक से धर्म व मानवता के उत्थान के लिए हर साल होने वाले इस आयोजन का धर्मावलम्बियो व चनपद वासियो को इतजार रहता है और इसके सफल आयोजन के बाद आस्था के लिए उमड़े वाले जनसैलाब भक्ति रस मे सराबोर हो जाता है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *