Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 06 at 10.33.01 PM

विचार गोष्ठी का आयोजन इमामबाड़ा मोतवल्लियान कमेटी के जानिब से हुआ

विषय पौधारोपण और हम इंसानों की जिम्मेदारी

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। मोहर्रम पर्व के मौके पर कोरोनागाईड लाईन का पालन करते हुए इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादा नशीन सय्यद अदनान फारूक अली शाह मियां साहब ने जलूस नहीं निकला इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में पहला पौधा चौथी मोहर्रम मियां साहब के हाथ से लगा क्रमवार यह सिलसिला पूरे शहर में चलता रहा विभिन्न धार्मिक स्थलों और स्कूलों मदरसों कालेजों में लगाया गया आज इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक मुहम्मद महबूब सईद हारिस साहब के हाथों से 72 वा पौधा रोपण कर दिया गया और समापन भी आज हो गया

विचार गोष्ठी को संबोधित करते सैयद इरशाद अहमद जिला अध्यक्ष इमामबाड़ा मोतवल्लियान कमेटी ने कहा कि बहुत दुख हुआ मोहर्रम में जुलूस परंपरागत जो निकलता था वह नहीं निकला जिसे हम मोतवल्लियो को दुख हुआ इसलिए हम लोगों ने इमाम हुसैन की याद में पौधारोपण का काम शुरू किया और हमारी टीम आगे भी इस क्रम क्षको जारी रखेगी इंशा अल्लाह अभी हम लोगों ने 72 लोगों को राशन पैकेट में करके इमाम हुसैन की याद में बांटा मोहर्रम में यह क्रम आगे भी जारी रखेंगे

गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री शाकिर अली सलमानी संरक्षक हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी ने कहा कि हम इमाम हुसैन की याद में पौधारोपण इसलिए कर रहे हैं क्योंकि पैगंबर साहब का फरमान है कि जिसने एक दर्खत पौधा लगाया और वह बड़ा हुआ किसी ने उस से साया हासिल किया छाया प्राप्ति की फल प्राप्त किया खाया उससे लाभान्वित हुआ तो उसका सवाब उसे सदके जा रिया के रूप में भविष्य में भी मिलता रहेगा जब तक वह दरख़्त पेड़ अपना फल लोगों को देगा और लोग साया हासिल करेंगे उसके छांव में बैठेंगे हम पैगंबर साहब के नवासे के नाम पर यह पौधारोपण कर रहे हैं

सभा को संबोधित करते हुए महबूब सईद हारिस इस्लामिया कालेज के प्रबंधक ने कहा कि मुझे खुशी है कि आप लोग इस्लामिया कॉलेज में आए और पौधारोपण किया और आगे भी आप लोगों का साथ हम लोग देंगे पर्यावरण को शुद्ध करने हेतु

 

इस अवसर पर डॉ सुधाकर पांडे सचिव जिला शांति सद्भावना समिति व शायर आसिम रऊफ ने कहा कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में जो कार्यक्रम चल रहा है दरख़्तों को लगाने का हम लोग इसको आगे भी जारी रखें फूल पौधोंं से प्यार करें और अपनी आने वाले जो भविष्य है उसके लिए आबोहवा। को शुद्ध करने का बेहतरीन तरीका है

इस अवसर पर उपस्थित रहे सर्वश्री
सय्यद इरशाद अहमद, शाकिर अली सलमानी ,शकील शाहि महबूब हारिस सईद, आसिम रउफ ,डॉक्टर सुधाकर पांडे ,सोहराब खान , जुनैद अंसारी, मुमताज अंसारी ,,महफूज आलम ,हामिद अंसारी, गुलाम अली खान ,जामिन अली, वसीम अली ,अकील अहमद अंसारी लकी अली मंजर अख्तर मोहम्मद वसीम

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *