Breaking News

श्री गुरूनानक चौक के नामकरण से सिख समाज में हर्ष

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर! महानगर के सिख समाज की विशेष बैठक बुधवार को ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जटाशंकर में हुई | जिसमें गुरूद्वारा जटाशंकर की महत्ता कोई देखते हुए धर्मशाला बाजार चौक का नाम श्री गुरूनानक चौक धर्मशाला बाजार रखने के निर्णय पर हर्ष से व्यक्त करते हुए नगर निगम गोरखपुर के प्रति आभार ज्ञापित किया गया|
गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू ने कहा कि गोरखपुर में प्राचीन गुरूद्वारा जटाशंकर की शोभा को और बढ़ाने लिए धर्मशाला बाजार चौराहे का नामकरण श्री गुरूनानक चौक धर्मशाला बाजार करने के हमारे अनुरोध को स्वीकार कर नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में इसे पारित करा देने का कार्य अतिरिक्त प्रशंसनीय व नानक प्रेमियों को गौरव की अनुभूति कराने वाला कदम है, इसके लिए हम सभी माननीय महापौर सीताराम जायसवाल, उपसभापति ऋषिमोहन वर्मा, नगर आयुक्त एवं स्थानीय पार्षद बबलू गुप्ता सहित संपूर्ण पार्षदगण व नगर निगम के ऋणी हैं| नीटू ने कहा कहा कि हम सभी के लिए ये भी गौरव का विषय है कि वर्ष 1999 में बतौर सांसद योगी आदित्यनाथ जी ने उस समय हमारे अनुरोध पर त्वरित पहल कर यातायात चौराहे से लेकर गुरूद्वारा जटाशंकर होते हुए सिंधी धर्मशाला जटाशंकर चौक तक सड़क का नाम श्री गुरुनानक मार्ग कराकर स्वयं उसका लोकार्पण करने आए थे, संयोग से योगी जी वर्तमान में मुख्यमंत्री हैं और उन्हीं के कार्यकाल व गृह जनपद में किसी चौराहे का नाम श्री गुरूनानक देव जी को समर्पित होना अति सौभाग्य की बात है| बैठक में सर्वसम्मति से पास हुआ कि समाज को मिली इस उपलब्धि के लिए गुरूद्वारा जटाशंकर मे अति शीघ्र महापौर, उपसभापति, नगर आयुक्त, स्थानीय पार्षद सहित नगर निगम कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को भव्य रूप से सम्मानित किया जाएगा| साथ ही गुरूद्वारा समिति का प्रतिनिधिमण्डल गुरू श्री गोरक्षनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर उन्हें भी सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करेगा|
बैठक के अंत में अध्यक्ष जसपाल सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया| इस अवसर पर सचिव कुलदीप सिंह अरोड़ा, मैनेजर रजिंदर सिंह, चरनप्रीत सिंह, धर्मपाल सिंह राजू,भूपेंद्र सिंह बब्बल, गगन सहगल, दौलत राम, नंदलाल लखमानी, सतनाम सिंह सैनी, मंजीत सिंह भाटिया, मनप्रीत सिंह उप्पल, हरप्रीत सिंह साहनी, मनोज आनंद, रघुबीर सिंह, डा. दीपक सिंह, अमरजीत मदान, मंजीत सिंह, बलबीर सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे|

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *