गोरखपुर व आसपास के निवासियों को मिलेगी कार्डियक सर्जरी सम्बंधित समस्यायों हेतु सुपरस्पेशलिटी परामर्श की सुविधा
प्रत्येक माह के चौथे बुधवार सुबह 11 से दोपहर दो बजे के बीच होगी ओपीडी
जिला संवाददाता लोक भारती
रिपोर्ट ब्यूरो
गोरखपुर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है । गोरखपुर व आसपास के निवासियों को अब हृदय की जटिल समस्याओं एवं सर्जरी के लिए दूसरे शहर और राज्यों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे । हृदय समबन्धित जटिल समस्याओं और सर्जरी के लिए अब गोरखपुर में ही सुपरस्पेशलिटी परामर्श व उपचार की सुविधा मिलेगी । अपोलो हास्पिटल लखनऊ के श्रेष्ठ हृदय सर्जरी विशेषज्ञ द्वारा गोरखपुर के मानसी सुपर स्पेशियालिटी हास्पिटल में विशेष ओपीडी प्रत्येक माह के चौथे बुधवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के बीच आयोजित की जाएगी होगी । ओपीडी में अपोलो हास्पिटल लखनऊ के कार्डियक सर्जरी ( सीटीवीएस ) विशेषज्ञ डॉ विजयंत देवेनराज ( MCh – CTVS ) मरीजों को देखेंगे । मानसी अस्पताल के चेयरमैन डॉ . पंकज दीक्षित जी ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए बताया कि मानसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल इस क्षेत्र के लोगो निरंतर उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है । अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ के विशेषज्ञ द्वारा इस विशेष ओपीडी की सहायता से हार्ट सर्जरी की जटिल समस्याओं के परामर्श की सुविधा गोरखपुर में ही मिल जाएगी । साथ ही अत्याधुनिक तकनीक द्वारा बाईपास सर्जरी ( CABG ) , वाल्व सर्जरी ( MVR , AVR , DVR , TAVI ) , दिल में छेद की सर्जरी , बच्चों के ह्रदय रोग , जन्मजात हृदय रोग ( ASD , VSD , PDA , TOFF ) , फेफड़ों की सर्जरी , वैस्कुलर सर्जरी की सुविधा के साथ विश्वस्तरीय ICU एवं 24×7 इमरजेंसी व ट्रामा आदि की सुविधा हरतु अब लखनऊ में ही उपलब्ध है । जिसके लिए पहले लोगों को दिल्ली , मुंबई जैसे बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था । अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशियालिटी हास्पिटल लखनऊ के एम डी व सीईओ डॉ मयंक सोमानी ने बताया अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप देश का सबसे बड़ा हेल्थ केयर ग्रुप है जो पिछले 3 दशकों से देश विदेश के लोगों को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रहा है । अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ में हम किडनी ट्रांसप्लांट , लिवर ट्रांसप्लांट , ब्रेन स्ट्रोक मैनेजमेंट , कैंसर के सम्पूर्ण इलाज के साथ विश्वस्तरीय तकनीक व अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदेश व आस पास के लोगों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवा रहे हैं जिनके लिए पहले उन्हें दूसरे राज्यों में जाना पड़ता था । साथ ही आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगो के लिए मुख्यमंत्री सहायता से चिकित्सा की सुविधा भी अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ में उपलब्ध है । इस विशेष OPD का उद्देश्य गंभीर हृदय रोगों से पीड़ित लोगों को उनके शहर में ही सुपरस्पेशलिटी परामर्श एवं चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाना है । अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशियालिटी हास्पिटल लखनऊ के वरिष्ठ हार्ट सर्जन डॉ विजयंत देवेनराज ने बताया कि अनुचित खान पान व अनियमित जीवन शैली के कारण लोगों में हृदय रोग की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है । हृदय रोग ( कार्डियोवैस्कुलर डिजीज ) वैश्विक स्टार पर मृत्यु का सबसे बड़ा कारण है । हृदय रोगों से होने वाली मौतों में 85 % मृत्यु हार्ट अटैक को वजह से होती हैं । 2019 में सीवीडी से अनुमानित 17.9 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई , जो सभी वैश्विक मौतों का 32 % है । इनमें से 85 फीसदी मौतें हार्ट अटैक और स्ट्रोक के कारण हुईं । तंबाकू के उपयोग , अस्वास्थ्यकर आहार और मोटापा , शारीरिक निष्क्रियता और शराब के सेवन से हृदय रोग होने की सम्भावना बढ़ जाती है । हृदय रोग का जल्द से जल्द पता लगाना महत्वपूर्ण है ताकि परामर्श और दवाओं के साथ प्रबंधन शुरू हो सके ।