रिपोर्ट ब्यूरो
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद गोरखपुर द्वारा महिला संबंधी अपराध के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट महोदय के कुशल मार्ग दर्शन एवं नेतृत्व में थाना रामगढताल पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 411/2021 धारा 376/313/504/506 भादवि व 3/5(1) धर्म परिवर्तन अधि0 से संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्र0नि0 श्री सुशील कुमार शुक्ला, उ0नि0 श्री शेष कुमार शर्मा मय पुलिस टीम को लगाया गया था । प्र0नि0 श्री सुशील कुमार शुक्ला मय हमराही टीम के वांछित / पुरस्कार घोषित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि आपके थाने पर पंजीकृत मुकदमे से संबंधित जो शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन करवाने वाला अभियुक्त फरहान अहमद उर्फ सानू नौकायन मोड़ पर पैडलेगंज के पास खड़ा है । इस सूचना पर विश्वास करके हमराही कर्मचारीगण को अवगत कराकर मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचकर प्र0नि0 मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा हिकमत अमली से उस व्यक्ति को घेरघार कर पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम फरहान अहमद उर्फ शानू पुत्र स्व0 शकील अहमद निवासी निजामपुर निकट अल्लन पेपर फैक्ट्री थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर बताया । पकड़े गये अभियुक्त को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए आज दिनांक 27.10.2021 को करीब 14.10 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया जिसके संबंध में विधिक कार्यवाही की जा रही है ।