Breaking News

बीटेक: 29 तक शुल्क जमा कराएं विद्यार्थी

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में संचालित बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले जिन छात्रों ने ऑनलाइन विश्वविद्यालय शुल्क तथा डिमांड ड्राफ्ट अभी तक जमा नही किया है। वे 29 अक्टूबर तक अवश्य जमा कर दें। अन्यथा ये माना जायेगा कि वे प्रवेश लेने के इच्छुक नहीं है।
ऐसे ही UPCET काउंसलिंग के माध्यम से जिन विद्यार्थियों ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में सीट फ्रिज की है। उनको प्रवेश हेतु शीघ्र अतिशीघ्र विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रेशन फॉर्म (ऑफलाइन) भरकर जमा करना है। रजिस्ट्रेशन के उपरांत ही विश्वविद्यालय शुल्क जमा किया जा सकेगा और प्रवेश पूर्ण होगा।
कोर्स कोऑर्डिनेटर ने बताया कि 30 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे कुलपति बीटेक छात्रों को संबोधित करेंगे। सभी छात्र छात्राओं की सहभागिता अनिवार्य है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *