Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 28 at 12.33.47 AM

एस पी क्राइम का लगा गोला थाना परिसर मे चौपाल

फरियादियों की संख्या रही नदारद

निस्तारण के नाम पर रह जीरो

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। जनपद के दक्षिणांचल में स्थित गोला थाना परिसर में बुधवार को शासन के निर्देशानुसार पुलिस बिभाग का चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका नेतृत्व जिला मुख्यालय से पहुचकर एस पी क्राइम डा एम पी  सिंह ने किया। श्री सिंह समय से अपने दल  के साथ गोला थाने पर पहुचे।

वहां सी ओ गोला अंजनी कुमार पांडेय  प्रभारी निरीक्षक के के राणा अपने पूरे स्टाफ के साथ मौजूद रहे ।एस पी क्राइम ने थाना परिसर का निरीक्षण विधिवत किया ।निष्प्रयोज्य बैरक को देखा ।मेस की ब्यवस्था का हाल देखा ।साफ सफाई ब्यवस्था पर भी नजर डाले । कार्यालय में रखे रजिस्टर मालखाना को भी देखा । उनके साथ आये उनके पी आर ओ संदीप यादव ने बड़े बारीकी के साथ हर बिंदु को देखा। लेकिन फरियादियों का टोटा पड़ा रहा ।जिसका कारण इस कार्यक्रम का विधिवत प्रचार प्रसार न होना बताया जा रहा है ।वैसे लोगो का कहना था कि थाना दिवस व तहसील दिवस पर जब समस्या फरियादी लेकर पहुँचता है तो सक्षम अधिकारियो द्वारा निस्तारण न कर के बहाने एक दूसरे पर बनाते हुए मामले को टाल दिया जाता है ।अधिकांश समस्या राजस्व व पुलिस से ही सम्बंधित होते है दोनो बिभाग  समस्या आते ही किस बहाने मामला टल जाय इस बात की जुगाड़ में लग जाते है ।और मामला जैसा का तैसा बना रहता है । गरीब फरियादी थाना से लेकर तहसील तक चक्कर लगाते रह जाता है । कागज में कोई पेंडिंग मामला ही नही रह जाता है ।   क्षेत्र की जनता का कहना है कि शासन जिस उद्देश्य से इन बिधाओ का सृजन किया ।उसका कोई मायने नही रह गया है ।न्याय केलिए  लोग अधिकारियों के दरवाजे पर दस्तक देते फिर रहे है ।न्याय पाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। इस ब्यवस्था से जन मानस में आक्रोश ब्याप्त है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *