Breaking News

क्षेत्रीय प्रमुख द्वारा कैनरा बैंक शाखा का फीता काटकर किया गया उद‌्घाटन

ग्राहकों को बेहतर सुविधा देना बैंक की पहली प्राथमिकता- क्षेत्रीय प्रमुख वेदप्रकाश सिंह

IMG 20241030 WA0001
मीरजापुर। बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनके विकास में योगदान देने हेतु केनरा बैंक (एक अग्रणी राष्ट्रीयकृत बैंक) शाखा का उद्घाटन दिन बुधवार को अहरौरा क्षेत्र के केनरा बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, प्रयागराज के सहायक महाप्रबंधक व क्षेत्रीय प्रमुख, वेद प्रकाश सिंह ने विधि विधान से पूजन अर्चन करने के बाद फीता काटकर किया उद्घाटन।

सर्वप्रथम महाप्रबंधक व क्षेत्रीय प्रमुख और बैंक कर्मियों ने बैंक के संस्थापक दिवगंत अम्मेबल सुब्बायन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इसी दौरान वेद प्रकाश सिंह, क्षेत्रीय प्रमुख महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि केनरा बैंक सार्वजनिक क्षेत्र का एक अग्रणी बैंक है जोकि हमेशा ही बैंकिंग क्षेत्र में केंद्र सरकार व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं को लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।

केनरा बैंक सदैव अपने ग्राहकों को उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करता है। इस शाखा में सामान्य ऋण से संबंधित विभिन्न प्रकार के उत्पाद, जमा एवं उत्कृष्ट बैंकिंग सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। केनरा बैंक की इस नई शाखा के खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हो पाएंगी और उनमें बचत करने की आदत का विकास होगा, जिससे प्रत्यक्ष रूप से ग्राहकों को लाभ पहुंचेगा।IMG 20241030 WA0002

और उन्होंने बताया कि जनपद की 5वीं शाखा कैनरा बैंक अहरौरा में खुल गया है। पिछले 118 वर्षों से ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करती आ रही है। उन्होंने आम लोगो से पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर चलकर बैंक में अपना -अपना खाता खुलवाने की अपील किया।
बैंक शाखा प्रबंधक विंध्यवासिनी त्रिपाठी ने बताया की बुधवार को उद्घाटन के दौरान दर्जनों खाता खोला गया।

उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बैंक आकर खाता खुलवाने की अपील किया ताकि बैंक से मिलने वाली सभी सुविधाएं उन्हें ससमय मिल सके।ग्राहकों को हर प्रकार की अत्याधुनिक डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी।

और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा पर सर्वाधिक जोर देते हुए क्षेत्रीय प्रमुख महोदय व शाखा प्रबंधक ने केनरा बैंक के विभिन्न ग्राहक हितैषी उत्पादों के विषय में बताया तथा उपस्थित सम्मानित ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर अरुण कुमार, निरंजन कुमार सिंह, लालबिहारी यादव, मनसा राम सिंह, रोहित वर्मा सहित दर्जनों गणमान्य लोग रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *