Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 01 at 7.50.35 PM

हिंदू नव वर्ष की चल रही है जोरों शोरों से तैयारियां सज गए हैं शहर के मंदिर

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:2 अप्रैल 2022 को हिंदू समाज का नववर्ष है और कल से चैत्र-शुखलादी नवरात्र भी आरंभ हो रहे हैं। चैत्र नवरात्र के साथ-साथ कल गुड़ी पड़वा और उगादि त्यौहार भी मनाया जाता है। चैत्र नवरात्र की तैयारियां शहर में दिखने शुरू हो गई है।वहीं मंदिर में भी सजावट का काम शुरू हो गया है,इस बार 2 अप्रैल से नवसंवत्सर शुरू हो रहा है,और बहुत से मंदिर में इसकी शुरुआत कलश यात्रा से की जाएगी और कुछ मंदिरों में धार्मिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम और जागरण आयोजित किए जाएंगे।

 

 

कई संस्थाओं की ओर से नवसंवत्सर 2079 का स्वागत विभिन्न कार्यक्रमों से किया जाएगा। जवाहर कॉलोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर में चैत्र नवरात्र की शुरुआत कलश यात्रा से की जाएगी और वहीं पर्वतीय कॉलोनी स्थित कुमाऊं मंदिर में 9 दिन माता का पाठ किया जाएगा।सभी मंदिरों में अखंड ज्योत जलाई जाएगी और माता की स्तुति की जाएगी।‌ बता दे, 3 अप्रैल से माहे रमज़ान भी आरंभ हो रहे हैं जो कि मुस्लिम भाइयों का पाक महीना है।अल्लाह को शुक्रिया करते हुए इस महीने के अंत में शव्वाल (इस्लामिक कैलेंडर का दसवां महीना) की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाता है।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *