Breaking News

महिला के हत्या की गुत्थी पुलिस मोबाइल के सहारे सुलझाने में जुटी।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम लुहसी निवासी मनोज चौहान की 24 वर्षीय पत्नी प्रतिमा चौहान की मौत का राज जानने के लिए पुलिस उसके मोबाइल का लाक खोलवाएगी। उधर महिला का शव कमरे में अर्द्ध नग्न हाल में मिलने से ग्रामीण महिला की हत्या की आशंका जता रहे है। लुहसी निवासी मनोज की शादी 5 साल पहले थाना हाटा (कुशीनगर) के करमही गांव में गामा चौहान की बेटी प्रतिमा से हुआ था। दो साल से पति विदेश है। महिला का कोई संतान नहीं है। वह अक्सर मायका रहती थी। गांव में राशन लेने माह में एक बार आती थी। पति मनोज चौहान विदेश में मजदूरी करता है। रविवार को मृतका के घर का गेट शाम से लेकर देर रात बंद होने पर ग्रामीणों को अनहोनी की आंशका हुई। जिस पर ग्रामीणों ने युवती के मायका फोन कर सुचना दी। रात में पुलिस व मृतका का भाई मिथुन चौहान पहुंचा। उसके बाद नायब तहसीलदार व सीओ के मौजूदगी में रात करीब 1 बजे युवती का फंदे से लटकता शव बरामद कर पोस्टमार्टम भेज दिया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *