Breaking News
IMG 20220907 163755

लिंक मांर्ग के सटे पटरी का गडढा बन सकता है बड़े हादसे का सबब

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील क्षेत्र में सड़क में दर्जनों जगह 1 फीट से लेकर 5 फीट तक का गहरा गड्ढा है जो खतरे को आमंत्रण दे रहा है।

विदित रहे कि समरधीरा से अमहवा तक सड़क निर्माणाधीन हैं और मिट्टी भराई के बाद बारिश होने से सड़क कीचड़ मय हो गई है। कहीं कहीं वाहन तो छोड़ दीजिए, पैदल चलना भी दुर्लभ हो गया है। इस बाबत बराबर हादसे की आशंका बनी रहती है पर गड्ढा लगातार बारिश के कारण महीनों पहले हुआ है लेकिन अभी तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी का इस ओर ध्यान नहीं गया जबकि उक्त सड़क में प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीरों का आवागमन रहता हैं। लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायतों के लोग का आना जाना होता रहता है। आम लोगों के आवागमन के लिए सबसे सुगम इस सड़क पर बने गड्ढे को जल्द भरा नहीं गया तो यह खुला पड़ा गड्ढा हादसे का सबब बन सकता हैं।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *