Breaking News

फरीदाबाद – 20 प्रतिशत सीट बढ़ाने को लेकर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को दिया ज्ञापन

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:युवा आगाज संगठन एवं कॉलेज छात्रों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज और फरीदाबाद के सभी सरकारी कॉलेजों में 20 फीसदी सीटें बढ़ाने की मांग की है। इस मांग को लेकर स्टूडेंट्स ने बल्लभगढ़ के विधायक और कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को ज्ञापन दिया। इस दौरान छात्रों ने एडमिशन संबंधित समस्याओं को अवगत कराया। इस अवसर पर युवा आगाज संगठन के अध्यक्ष जसवंत पवार ने कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को जानकारी देते हुए बताया कि स्टूडेंट्स को एडमिशन में बहुत परेशानी आ रही है। पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में सीट फुल होने के कारण 70 से लेकर 80 परसेंट के छात्र और छात्राएं एडमिशन की लिए दर दर की ठोकरें खा रही हैं लेकिन फिर भी उनका एडमिशन नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण सभी छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को अंधकार में देख रहे हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आश्वासन दिया कि मैं आज ही चंडीगढ़ निकल रहा हूं और चंडीगढ़ में हायर एजुकेशन अधिकारी से बात करके छात्रों की समस्याओं का निवारण किया जाएगा और कॉलेज में सीटें बढ़ाई जाएंगे। इस मौके पर जसवंत पवार,हिमांशु भट्ट,जाकिर,अरुण,गौतम नगर,राहुल पवार,सुनील सैनी,हर्ष चौधरी,भरत,खुशबू,नंदनी,कंचन यादव,प्रीति चौधरी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0006 1

वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को लेकर ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण बैठक की

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:विश्व श्याम संकीर्तन ट्रस्ट ने अपने वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *