Breaking News

सहकारी संघ द्वारा मनमाने तरीके से दुकान निकाले जानें का संचालकों ने किया विरोध 

मीरजापुर। सहकारी समिति के संचालकों की बैठक बुधवार को दोपहर बाद सहकारी समिति के प्रशासनिक भवन में हुई बैठक में संचालकों ने एक स्वर में सहकारी संघ द्वारा संघ के सामने मनमाने तरीके से नियमों के विरुद्ध दुकान निकाले जानें का जोरदार विरोध किया। IMG 20241018 WA0002

सदस्यों ने कहा की अहरौरा सहकारी समिति के निर्माण के समय तत्कालीन समिति के सचिव शिवमूर्ति सिंह के कार्यकाल में समिति ने एक बिस्वा जमीन क्रय कर समिति के लिए रास्ता रास्ते पर गेट का निर्माण एव खरंजा का निर्माण कराया था।

इसके साथ ही संघ का गेट अलग था लेकिन संघ अपना गेट बंद कर समिति के गेट का उपयोग करता है और अब अपने गेट सहित अगल बगल मनमाने ढंग से दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है।IMG 20241018 WA0003

संचालक गण ने सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता मिर्जापुर को पत्रक देकर मामले की जांच कर कार्यवाई की भी मांग किया।

बैठक में संचालक जय शंकर प्रसाद,कौशल कुमार सिंह, होशिला कुमार वर्मा, रामराज, सुमित्रा देवी, शिवबली सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0003

बकरीद त्यौहार में हाई अलर्ट, सड़कों पर नमाज की पाबंदी, जगह जगह पुलिस रहेगी तैनात 

मीरजापुर। 28 मई बकरीद त्यौहार को लेकर अहरौरा थाना क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *