Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 30 at 11.24.57 PM

रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से 7 घंटे बाधित रही ट्रेनों का संचालन। कुसम्ही बाजार ।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। खोराबार क्षेत्र के कुसम्ही जंगल में रेलवे लाइन के दोनों ट्रैको पर साखू का पेड़ गिरने से लगभग 7 घंटे ट्रेनें बाधित रही।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह 6:30 बजे कुसम्ही जंगल के गेट नंबर 155 के पास गोरखपुर से देवरिया रेलवे लाईन के दोनों ट्रैको पर साखू का पेड़ गिरने से मौर्या एक्सप्रेस ,वैशाली ,कृषक ,पाटलिपुत्र ,कटिहार अमृतसर ,गोरखपुर छपरा पैसेंजर , मालगाड़ी इत्यादि सहित दर्जनों ट्रेने बाधित रही ।रेलवे के कर्मचारियों के संज्ञान में लेने के बाद किसी तरह 12:30 बजे ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया कुल मिलाकर लगभग 7 घंटे ट्रेनों का संचालन बाधित रहा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *