Breaking News

पर्यावरण संरक्षण को लेकर “नो व्हीकल डे” मनाएगा विश्वविद्यालय

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। पर्यावरण के संरक्षण के लिए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय आज 31 अगस्त 2021 (अगस्त महीने के आखिरी कार्यदिवस) से “नो व्हीकल डे” मनाने की शुरुआत कर रहा है। आज विश्वविद्यालय परिवार से जुड़े शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी विश्वविद्यालय परिसर के अंदर ऑटोमोबाइल वाहन नहीं ले जा सकेंगे।
इस आशय की सूचना विश्विद्यालय के मुख्य नियंता प्रो एस सी पांडेय ने जारी की है।
परिसर में दाखिल होने के लिए पैदल, साईकिल, ई बाइक या ई रिक्शा का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा।
वातावरण को सेहतमंद बनाए रखने के लिए शुक्रवार को कुलपति प्रो राजेश सिंह की अध्यक्षता में हुई सभी संकायाध्यक्षो, विभागाध्यक्षो और अधिकारियों की नैक मूल्यांकन से सम्बंधित बैठक में हर महीने के आखिरी कार्यदिवस को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था।
“नो व्हीकल डे” विश्विद्यालय की ‘ग्रीन कैंपस, क्लीन कैंपस’ के दिशा में पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। सौर ऊर्जा के इस्तेमाल सहित विश्विद्यालय ने ‘जीरो वेस्ट कैंपस’ की दिशा में कई कदम उठाये हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्विद्यालय की पहली नॉन-प्रॉफिट कंपनी “जीरो वेस्ट कैंपस’ की शुरुआत की गयी। यह कंपनी बॉयोडिग्रेडेबल वेस्ट से जैविक खाद बनाने एवं उसकी मार्केटिंग तथा अन्य कार्यो का प्रबंधन कर रही है। इस कंपनी के लिए नए भवन का उद्घाटन किया गया है तथा बॉयोडिग्रेडेबल वेस्ट से जैविक खाद बनाने वाली विश्विद्यालय में दो मशीने स्थापित की गई है।
ग्रीन कैंपस इनीशिएटिव के तहत सभी विभागों की रेटिंग की जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही साथ विश्वविद्यालय के अंदर नो स्मोंिकंग, पान गुटखा को बैन किए जाने सरीखे बोर्ड लगाए जाएंगे और इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *