Breaking News

विभिन्न गांवो का दौरा कर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का विधायक ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए दिशानिर्देश

संवाददाता – मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

12/03/2021 मवई अयोध्या – गुरुवार को रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने एसडीएम विपिन कुमार सिंह व मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी के साथ रुदौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गावों का दौरा कर ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया।

विधायक ने गंगरेला,चकपुरवा,सुल्तानपुर,घोसवल,पटरंगा आदि गांवों में खेतों पर जाकर गेंहू,सरसो,मसूर,चना,अरहर,आलू व आम की फसल के नुकसान का जायजा लिया।विधायक ने उच्चाधिकारियों को फोन करके इस बारे मे अवगत करवाया व किसानों को फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का आश्वासन दिया।उन्होंने बताया कि फसलों में 40 से 70 फीसदी तक नुकसान है।इसकी प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

 

इस ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। राज्य सरकार किसानों के इस दुख दर्द में उनके साथ है तथा उनकी हर संभव मदद करेगी।इस दौरान विधायक ने गांवो में लोगो की जन समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। मौके पर भाजपा जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा,समाजसेवी जगन्नाथ यादव,राजेश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

चोरी गये सोने चाँदी के जेवरात के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार –

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के …