संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या
✍️ आर्थिक सहायता के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
24/06/2021 मवई अयोध्या – रुदौली तहसील के मल्ला का पुरवा मजरे कोलवा में 23 जून को 15 वर्षीय रघुवीर पुत्र जगजीवन रावत की विद्युत स्पर्शा घात से मृत्यु हो गई थी,। दुःखद घटना की सूचना पाकर रुदौली विधायक श्री रामचन्द्र यादव जी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ मल्ला का पुरवा पहुंच कर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक ने मृतक की मां शीला को तात्कालिक सहायता के रुप में एक लाख रुपए का चेक व दस हजार रुपए नगद राशि प्रदान किया तथा बाद चार लाख रुपए व मुख्यमंत्री आवास दिलाए जाने का आश्वासन दिया ।
विधायक ने विद्युत विभाग के मौजूद अधिकारियों अधिशाषी अभियंता, उपखण्ड अधिकारी व अवर अभियंता को चार लाख रुपए की धनराशि शीघ्र दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को निर्देश दिए। विधायक के साथ प्रमुख रुप से जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी ,कुलदीप सोनकर सभासद मालिक राम लोधी ,पीयूष टंडन ,हरीश वाल्मीकि नरेंद्र रावत और सूरज कुमार लोधी मौजूद रहे।