रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान
बीगोद – एक युवक ने समाज मे व्याप्त कुप्रथा बालविवाह,नाता प्रथा के प्रति अपना रोष प्रकट करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार जयपुर के नाम सम्पर्क पोर्टल पर अपनी पीडा़ व्यक्त करते हुए समाज मे व्याप्त कुप्रथा नाता प्रथा ,झगडा़ तोड़ को मिटाने की गुहार की।बताया है कि नाबालिंग लड़कियों के भविष्य के साथ बालविवाह से खिलवाडा़ होता है।पंच पटेल झगडा़ तोडने के नाम खासी रकम का लेन देन करवाते है।
यदि तय रूपये नही देने एवं विरोध करने पर समाज से बहिष्कृत कर देते है।कई समाजों मे यह कुरीति आज भी प्रचलित है।इससे लड़कियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता है लेकिन इस ओर जनप्रतिनिधियों एवं समाज सुधारको का ध्यान नही है।एक युवा ने समाज के इस कृत्य के विरोध मे सम्पर्क पोर्टल पर अपनी पीडा़ व्यक्त की। इस प्रथा का विरोध दर्ज करवाया।