Breaking News

नहीं रहा किसानों का मसीहा, देश को बड़ी क्षति

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

05/05/2021 मवई अयोध्या – ब्लॉक मवई के अन्तर्गत अनेक राजनीतिज्ञ दलों व समाज से जुड़े व्यक्तियों ने राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अजीत सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। देश ने एक बड़ा नेता खो दिया। समाज सेवी अश्वनी यादव ने दिवंगत आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की,उन्होंने कहा कि अजीत सिंह एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ ही साथ एक कुशल व्यक्तित्व के व्यक्ति थे। उन्होंने अपनी कार्य कुशलता से पार्टी को मजबूत किया।

उन्होंने कहा कि हमेशा किसानों की लड़ाई में अजीत सबसे आगे आते, उनके हक की लड़ाई लड़ते, इस लिए उन्हें किसानों का नेता कहा जाता था। देश ने एक बड़ा नेता खो दिया। वहीं दूसरी और सपा के वरिष्ठ नेता सरफराज नसरूल्लाह ने श्री अजीत सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अजीत सिंह एक कुशल व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति व गरीबों के सच्चे मसीहा थे,और उनके निधन से पूरे मुल्क को धक्का लगा है।

 

क्यों कि वह गरीबों की आवाज थे। उन्होंने हमेशा गरीबों की हक की लड़ाई लडी। बैठक में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में दानिश हुसैन, नाजिश हुसैन, बल्लन खा, रिजवान अहमद, फहीम बाबा, अमित शुक्ला, बच्चन शुक्ला, जगजीवन रावत, आदि ने दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

खेलों से हमारे तन मन और जीवन का विकास होता है:राजेश नागर

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सेक्टर 77 स्थित नव आरम्भ स्पोर्ट्स अकादमी ने द्वितीय …