Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 09 at 4.58.39 PM

भारतीय जनता युवा मोर्चा सांचोर द्वारा राज्यसरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के वेट में करने के लिए ज्ञापन सौंपा

 

राज्य कांग्रेस सरकार आम जनता के साथ दोगला व्यवहार कर रही – जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव

मनीष दवे IBN NEWS

सांचौर :– भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया एवम भाजपा नेता दानाराम चौधरी के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सांचोर उपखंड कार्यालय पर ज्ञापन एवम विरोध प्रदर्शन किया गया ।
श्रवणसिंह राव ने बताया कि राज्यसरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर देश मे सबसे अधिक वेट वसूल करके आम जनता को लूटा जा रहा है । केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल की कीमतों की भारी कमी करने के बाद भी राज्यसरकार कोई भी राहत देने को तैयार नही है ।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया ने कहा कि आज राज्य में बेरोजगारी चरम सीमा में है लेकिन राज्यसरकार कुंभकर्ण की नींद सोई हुई है राज्य में सड़कों की हालात बहुत खराब है लेकिन सरकार किसी भी तरह के विकास कार्य मे ध्यान नही दे रही है ।
भाजपा नेता दानाराम चौधरी ने कहा कि किसान की कर्जमाफी का वादा 3 साल बाद भी राज्यसरकार पूरा नही कर सकी है एवम तेल की कीमतों से किसानों की खेती पर भी प्रभाव पड़ रहा है ।राज्यसरकार वेट में कमी करके किसानों को राहत प्रदान करे ।

इसी क्रम में चितलवाना पूर्व प्रधान हनुमान प्रसाद भादू , जिला महामंत्री प्रकाश जांगू ने भी सम्बोधित किया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अशोकसिंह जेतावत, पेपसिंह चांदुर युवा मोचो जिला मंत्री विकास सोलंकी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री दुर्गाराम चौधरी किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली सवाराम चौधरी, नगर पालिका पार्षद पीरचंद भंसाली, भावेश सोनी ,युवा मोर्चा सांचोर नगर अध्यक्ष पार्षद विक्रम गवरिया, केसुरी अध्यक्ष रामलाल बालेरा, चितलवाना अध्यक्ष नारायणसिंह रतोड़ा, महामंत्री अर्जुन देवासी ,सेंधाराम चौधरी, केसाराम सेन, हरीश त्रिवेदी, रवि सेन,पार्षद मोडाराम , नगर उपाध्यक्ष अशोक हिंगड़ा,नगर मंत्री श्रवण सोलंकी, इमाम खा पार्षद, आंनद चौधरी,भरत जीनगर, भरत सोनी ,दिनेश, उत्तम, प्रकाश सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

उपखंड कार्यालय में ज्ञापन देने जाने पर वहां कोई भी सरकारी कर्मचारी उपस्थित नही मिला ।
सरकारी कार्यलय में लोग धक्के खाकर वापस जा रहे है । इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने विरोध दर्ज करवाया एवम चतुर्थ ग्रेड महिला कर्मचारी को ज्ञापन दिया ।
कॉंग्रेस राज में सरकारी कार्यलय भगवान भरोसे चल रहे है ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *