Breaking News
IMG 20220427 154452

क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे के नेतृत्व में सभी सर्किल क्षेत्रों में गहनता से जांच कर दिया गया दिशा निर्देश

Ibn24×7news
निचलौल महराजगंज
जनपद महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज निचलौल क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे द्वारा सर्किल के सभी बैंकों में सर्वाधिक स्थानों का सघनता से जांच कर दिशा निर्देश दिया गया।

अवकाश के दिनों के बाद आज बैंकों व अन्य वित्तीय संस्थानों के खुलने पर विशेष कार्य योजना के अंतर्गत संपूर्ण सर्किल के सभी थानों में बैंकों पेट्रोल पंपों व ग्राहक सेवा केंद्रों की सुरक्षा के लिए सर्किल स्तर पर बनाई गई कार्य योजना लागू की गई ।सर्किल के थानों के अंतरजनपदीय बॉर्डर पर बाहर जनपदों से आने वाले वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कराई गई ।सभी पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ पेट्रोल पंपों का कैस बैंकों में जमा कराने हेतु विशेष पुलिस व्यवस्था करने के साथ ही साथ बैंकों से ₹1लाख से ज्यादा धनराशि निकालने पर घर पहुंचाने के लिए होमगार्ड उपलब्ध कराए गये। सभी ग्राहक सेवा केंद्रों की चेकिंग की गई तथा बैंकों पर लगे पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वह बिना नंबर की गाड़ी, दूसरे जनपदों के नंबर की गाड़ी, मोटरसाइकिल पर सवार तीन सवारी व हेलमेट लगाए नव युवकों को विशेष रूप से चेक करें। बैंकों के आसपास चाय पान की दुकानों पर खड़े लोगों की चेकिंग की गई तथा पुलिस उपाधीक्षक /क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील दत्त दुबे के नेतृत्व में थाना निचलौल प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ठूठीबारी थाना के थानाध्यक्ष संजय दुबे ,चौक थाना के प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर तिवारी तथा थाना कोठीभार के प्रभारी निरीक्षक रामाशीष यादव नेतृत्व में पुलिस बल भ्रमण सील रहा। पीआरवी व मोटरसाइकिल दस्तों को भी संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग में लगाया गया। जो कर्मचारी बैंक पर कुर्सी डालकर आराम करते हुए मिले उनको चेतावनी भी दी गयी है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *