Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 27 at 10.51.19 PM 1

जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के माकूल इंतजाम किए

भीलवाड़ा में जनजीवन सामान्य

WhatsApp Image 2024 08 27 at 10.51.19 PM 1

किसी भी स्थिति में शांति व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा – जिला कलक्टर

जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया शहर का दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
(प्रमोद कुमार गग)
भीलवाडा 27 अगस्त। जिला कलक्टर नमित मेहता व जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत मंगलवार रात सिटी राउंड पर रहे।

जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कंट्रोल रूम, सूचना केंद्र, सिटी कोतवाली, बडला चौराहा, तिलक नगर चौराहा, मंगल पांडे सर्किल, भोपालपुरा, शास्त्री नगर, भीमगंज, श्री गेस्ट चौराहा, सांगानेरी गेट सहित सांगानेर कस्बा ,पथिक नगर, आरसी व्यास कॉलोनी, नेहरू गार्डन, रोडवेज बस स्टैंड, अजमेर चौराहा, सर्किट हाउस चौराहा, एस के प्लाजा, पांसल चौराहा, बिलिया और पुर कस्बे का दौरा कर शांति व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

WhatsApp Image 2024 08 27 at 10.51.19 PM
जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए माकूल इंतजाम किये। इस दौरान शहर मे जनजीवन सामान्य रहा।

इस दौरान जिला कलक्टर ने इस दौरान सांगानेर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों व आमजन से बातचीत करते हुए शहर में शांति व्यवस्था का जायजा लिया।

जिला प्रशासन व पुलिस आमजन के साथ

जिला कलक्टर मेहता ने इस दौरान शहरवासियों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने को कहा। उन्होंने सौहार्द बनाये रखने के लिए आमजन से अपील की। जिला प्रशासन व जिला पुलिस आमजन के साथ है और किसी भी स्थिति में शांति व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि समस्त शहरवासी शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। जिला पुलिस का सहयोग आमजन के साथ बना रहेगा।

इस दौरान मौके पर एडीएम प्रशासन रतन कुमार, एडीएम सिटी वंदना खोरवाल, यूआईटी सचिव ललित गोयल, एडिशनल एसपी विमल सिंह, ओएसडी यूआईटी मोहम्मद ताहिर, तहसीलदार दिनेश कुमार एवं अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *