Breaking News
WhatsApp Image 2025 04 08 at 6.34.43 PM

भाजपा के सिंगोल से नहीं, बाबा साहब के संविधान से चलेगा देश – श्यामलाल पाल

 | IBN NEWS | अयोध्या

बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के रानी बाजार स्थित सेठ रामदयाल मैरिज लॉन में समाजवादी पार्टी द्वारा एक विशाल पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित किया और भाजपा पर तीखा हमला बोला।

 “पीडीए का कारवां अब नहीं रुकेगा” WhatsApp Image 2025 04 08 at 6.34.41 PM

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है। अब लोग समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर उम्मीदों से देख रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि “पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) का कारवां अब नहीं रुकेगा और 2027 समाजवादियों का होगा।”

 “अयोध्या इतिहास रचने वाली धरती”

श्यामलाल पाल ने भगवान श्रीराम की धरती अयोध्या की जनता की तारीफ करते हुए कहा कि, “यहां के लोग सिर्फ इतिहास लिखते नहीं, बल्कि इतिहास रचते हैं।”
उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने भी गर्भगृह से आवाज दी कि अब देश में लूट, छल और नफरत करने वालों का शासन है।

 “भाजपा संविधान पर हमला कर रही”

उन्होंने भाजपा पर तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि, “भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है। संसद भवन में सिंगोल को स्थापित कर बाबा साहब के संविधान पर हमला किया गया है।”
उन्होंने सवाल उठाया – “अब फैसला अयोध्या की जनता को करना है कि देश संविधान से चलेगा या भाजपा के सिंगोल से।”

 नोटबंदी और पाखंड पर भी हमलाWhatsApp Image 2025 04 08 at 6.34.43 PM

श्यामलाल पाल ने नोटबंदी को देश के गरीबों के खिलाफ साजिश बताया और कहा कि, “अब देश में कई बहुरूपिए घूम रहे हैं।”
उन्होंने कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे “देश को अंधविश्वास और पाखंड की ओर धकेल रहे हैं।”

 “2027 में समाजवादी सरकार जरूरी”

प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देते हुए कहा कि, “हमें बाबा साहब के संविधान की रक्षा के लिए 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी होगी।”

 सांसद अवधेश प्रसाद ने भी बोला हमला

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भी मंच से कहा कि, “भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, महिलाएं और बुजुर्ग सभी परेशान हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।”
उन्होंने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार लाने का आह्वान किया।

 मंच पर मौजूद अन्य नेता

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया।
संबोधन देने वालों में प्रमुख नाम रहे –
पारसनाथ यादव (जिलाध्यक्ष), पूर्व मंत्री पवन पांडेय, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, लीलावती कुशवाहा (पूर्व एमएलसी), बलराम मौर्य, श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, लवलेश पांडेय, रामजी पाल, एजाज़ अहमद, बाबूराम गौड़, शोएब खान, अमृत राजपाल, जय सिंह यादव आदि।

 भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

इस अवसर पर संजय यादव, डॉ माखनलाल यादव, पृथ्वीराज यादव, सुनीता कोरी, समेत सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …