
Ibn news Team DEORIA
रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय
📰 सत्यम पांडेय बने युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक, कांग्रेस में युवाओं का मिल रहा सम्मान
📍 सलेमपुर, देवरिया –
भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आज देश और प्रदेश की जनता परेशान है। अब वक्त आ गया है कि इन नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई जाए। यह बातें युवा कांग्रेस पूर्वी ज़ोन के सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय ने कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में कहीं।
सत्यम पांडेय ने कहा कि, “सरकार युवाओं की पीड़ा को नहीं समझ रही है। अब बिना कांग्रेस के आम जनता का भला नहीं हो सकता। संगठन ने जो भरोसा जताया है, उस पर मैं पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा।”
इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा, “कांग्रेस नेतृत्व ने एक साधारण कार्यकर्ता को अहम जिम्मेदारी सौंपकर यह सिद्ध कर दिया है कि कांग्रेस में ही युवाओं को सम्मान मिलता है।”
कांग्रेस के निवर्तमान जिला महासचिव डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने उम्मीद जताई कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु जैन, प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह और प्रभारी शांतनु सिंह के मार्गदर्शन में सत्यम पांडेय बेहतर कार्य करेंगे।
अल्पसंख्यक कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश सचिव बदरे आलम ने भी कहा कि कांग्रेस में ही युवाओं का असली सम्मान होता है।
👉 स्वागत करने वालों में प्रमुख नाम:
रामविलास तिवारी, सुधाकर गुप्त (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष), प्रेमलाल भारती, प्रेमचंद वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव चुन्नू, मनोज पांडेय, सैयद फिरोज अहमद, सुनील तिवारी, राजकुमार पटवा, कार्तिकेय तिवारी, अशोक कुमार, वशिष्ठ मोदनवाल, मोहन प्रसाद, अखिलेश मिश्र, वजीर अहमद, विराट यादव, हर्षित सिंह, सूफी सलीम, कार्तिकेय मिश्र, राकेश कुमार, जाबिर खान आदि शामिल रहे।