Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 21 at 11.56.03 PM

तारामंडल स्थित पैरामाउंट हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर के लाइसेंस को मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया निलंबित तथा चिकित्सकीय कार्य पर लगाई रोक।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर! जनपद के तारामंडल बुद्ध विहार पार्ट सी में स्थित पैरामाउंट हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर के लाइसेंस को मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोरखपुर ने अग्रिम आदेश तक निलंबित कर दिया तथा सभी प्रकार के चिकित्सकीय कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया उक्त हॉस्पिटल के पार्टनर नीरज शर्मा के प्रार्थना पत्र पर उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आदेश पारित किया गया है। इस हॉस्पिटल की बिल्डिंग नीरज शर्मा के नाम से 5 वर्षों के लिए पंजीकृत किराएदारों है। डॉ अभिषेक सिंह व राकेश सिंह ने नीरज शर्मा से बात कर उक्त हॉस्पिटल में एक तिहाई – एक तिहाई पर कार्य करने की सहमति बनाई तथा उक्त हॉस्पिटल का पंजीकरण कराया गया ।परंतु डॉ अभिषेक सिंह व राकेश सिंह ने साजिश कर बिना नीरज शर्मा के हस्ताक्षर कराए बिना नीरज शर्मा की सहमति किए उक्त हॉस्पिटल का पंजीकरण का रिनुअल गलत तरीके से कराया तथा नीरज शर्मा का आरोप है कि उक्त दोनों लोग उक्त हास्पिटल में कानून को ताक पर रखकर अवैध कार्य करते हैं जिसका विरोध करने पर उक्त दोनों लोगों ने साजिश कर नीरज शर्मा को धमका रहे हैं तथा तथा उक्त दोनों लोग ने नीरज शर्मा का 15 लाख रुपया हड़प लिया है और अब धमका रहे हैं।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *