Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 04 at 22.22.55 1

कोविड प्रोटोकॉल एवं राष्ट्रीय गरिमा के अनुरूप होगा समारोह का आयोजन

 

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

कोविड प्रोटोकॉल को दृष्टिगत रखते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह 2021 के सफल एवं सुचारु आयोजन हेतु प्रमंडलीय आयुक्त एवं आईजी ने डीएम, एसएसपी , नगर आयुक्त, डीडीसी ,एसपी ट्रैफिक, एसपी सिटी सहित कई अधिकारियों के साथ की बैठक।

कोविड प्रोटोकॉल एवं राष्ट्रीय गरिमा के अनुरूप होगा समारोह का आयोजन।

मुख्य राजकीय समारोह का आयोजन ऐतिहासिक गांधी मैदान में।

समारोह में 8 झांकियों की होगी प्रस्तुति

1अगस्त से परेड की टुकड़ियों का पूर्वाभ्यास जारी।

परेड में भाग लेने वाले सभी पुलिस के जवान तथा कर्मियों , पदाधिकारियों का किया गया वैक्सीनेशन तथा Covid टेस्ट

समारोह के शांतिपूर्ण आयोजन एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्तादेश निर्गत करने का निर्देश।

यातायात प्रबंधन , वाहनों की पार्किंग, बैरिकेडिंग ,अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, साफ -सफाई, प्राथमिक चिकित्सा, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तैयारी एवं प्रगति की की समीक्षा।

प्रमंडलीय आयुक्त पटना श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय सिंह ने 15 अगस्त को ऐतिहासिक गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का सफल एवं सुचारू आयोजन सुनिश्चित कराने हेतु डीएम ,एसएसपी, नगर आयुक्त, डीडीसी, एसपी ट्रैफिक, एसपी सिटी सहित कई जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ गांधी मैदान में बैठक की तथा संबंधित अधिकारियों को पूरी जवाबदेही से निर्धारित दायित्व का ससमय पूरा करने का निर्देश दिया।

समारोह में 8 झांकियों की होगी प्रस्तुति।
आयुक्त ने झांकी की सुव्यवस्थित तैयारी एवं सफल प्रदर्शन हेतु संबंधित के साथ बैठक कर लगातार मानिटरिंग करने हेतु डीडीसी को दिया निर्देश।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में प्रदर्शित होने वाली झांकियों की तैयारी हेतु संबंधित विभाग के नोडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर बैठक करने तथा झांकी की पूरी तैयारी ससमय कराने एवं सफल प्रदर्शन हेतु सुव्यवस्थित रणनीति बना लेने का निर्देश दिया। निम्न विभागों द्वारा झांकी प्रस्तुत की जाएगी जिसका विषय निम्नवत होगा।

1/ निबंधन उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की झांकी मद्य निषेध पर होगी।
2/ महिला विकास निगम समाज कल्याण विभाग की झांकी बाल विवाह एवं दहेज कुप्रथा के विरुद्ध सामाजिक संवाद पर होगी।
3/ सहकारिता विभाग की झांकी हर थाली में बिहारी तरकारी पर आधारित होगी।
4/ उद्योग विभाग की झांकी बिहार में खादी पर आधारित होगी।
5/ पर्यटन निदेशालय की झांकी केशरिया स्तूप एवं लौरिया नंदनगढ़ पर होगी।
6/ बिहार शिक्षा परियोजना की झांकी पढ़ेगी बेटी ,बढ़ेगा बिहार पर होगा।
7/ राज्य स्वास्थ्य समिति की झांकी टीका एक्सप्रेस पर आधारित होगा।
8/ ग्रामीण विकास विभाग की झांकी जल जीवन हरियाली पर आधारित होगा।
. प्रत्येक विभाग के झांकी की तैयारी तथा प्रस्तुति हेतु नोडल पदाधिकारी ,सहायक नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। आयुक्त ने उप विकास आयुक्त को झांकी की योजनाबद्ध तरीके से तैयारी कराने तथा सफल प्रदर्शन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

1अगस्त से परेड का पूर्वाभ्यास जारी,
सभी का किया गया वैक्शीनेशन एवं कोविड टेस्ट

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर परेड में शामिल होने वाली टुकड़ियों का पूर्वाभ्यास 1 अगस्त से गांधी मैदान में शुरू है। परेड में शामिल दुकड़ियां निम्नवत हैं-
सीआरपीएफ/ एसएसबी /आइटीबीपी/ सीआईएसफ/ जिला सशस्त्र बल/ बीएमपी/ होमगार्ड/ आर्मी /फायर ब्रिगेड आदि। इसके नोडल पदाधिकारी के रूप में सार्जेंट मेजर हैं । परेड स्थल पर पूर्वाभ्यास के दौरान मेडिकल टीम , पेयजल, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था करने की गई है।
परेड की टुकड़ियों में शामिल व्यक्तियों का कोविड टेस्ट एवं वैक्शीनेशन कराया गया.है। साथ ही परेड मे शामिल प्रत्येक व्यक्ति तथा कार्यक्रम की तैयारी मे संलग्न सभी कर्मी टीकाकृत रहें एवं मास्क का अनिवार्य प्रयोग करे, सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

समारोह के शांतिपूर्ण आयोजन तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की होगी प्रतिनियुक्ति

समारोह में विधि व्यवस्था संधारित रखने एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गांधी मैदान परिसर तथा प्रवेश एवं निकासी द्वार पर पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट , पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है।

विशिष्ट अतिथियों को सामाजिक दूरी के साथ बैठाने की होगी व्यवस्था

समारोह में शामिल होने वाले विशिष्ट अतिथिगण के बैठने की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए पंडाल बनाने तथा सीटिंग प्लान के अनुरूप सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए बैठाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

कोविड मानक का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश।

समारोह में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत थर्मल स्कैनिंग , मास्क का प्रयोग, सैनिटाइजर का प्रयोग ,सोशल डिस्टेंस का पालन आदि का ध्यान रखा जाएगा। प्रवेश द्वार पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।

ट्रैफिक एवं पार्किंग की सुचारू व्यवस्था करने का दिया निर्देश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सड़क पर वाहनों के आवागमन संबंधी एहतियाती उपाय करने तथा कार्यक्रम स्थल पर वाहनों के प्रवेश एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश पुलिस अधीक्षक यातायात को दिया गया है।

उन्होंने गांधी मैदान एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में साफ सफाई , बैरिकेडिंग , शौचालय,पेयजल ,विद्युत आपूर्ति की सुचारु व्यवस्था करने एवं परिसर में अतिथियों के बैठने की समुचित व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

बैठक में जिलाधिकारी पटना डॉ चंद्रशेखर सिंह , वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्र कुमार शर्मा, उप विकास आयुक्त श्री रिची पांडे, ट्रेफिक एसपी श्री डी अमरकेश, आयुक्त के सचिव श्री एस एम कैशर , अपर समाहर्ता सामान्य श्री विनायक मिश्रा, अपर समाहर्ता राजस्व श्री राजीव श्रीवास्तव सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0001

ट्रेलर के धक्के से दो बाइक सवार युवक हुए घायल, रेफर

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर में स्थित (बहेरा बाबा) मंदिर के समीप तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *