Breaking News

मदारपुर में गड़ई नदी पर बन रहे पुल का बनेगा नई डिजाइन, विधायक प्रकरण रखेंगे मुख्यमंत्री के सामने 

मड़िहान व चकिया विधायक बुधवार को मौके पर पहुंच दोनों जिलों के अधिकारियों से किया वार्ता

मीरजापुर। चकिया रोड पर स्थित मदारपुर गांव के पास गड़ई नदी पर पिछले कई वर्षों से बन रहे पुल की डिजाइन गलत होने का विरोध स्थानीय ग्रामीण कर रहे हैं।

बुधवार को दूसरी बार मौके पर पहुंचे विधायक रमाशंकर सिंह पटेल व चकिया विधायक कैलाश आचार्य मौके पर उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों से वार्ता कर स्थिति की जानकारी लेने के बाद उपस्थित दोनों जिलों के ए ई भूपेंद्र सिंह, पंकज कुमार, सुनील मौर्य से वार्ता किया तो अधिकारियों ने दोनों तरफ पाइप लगाने का प्रस्ताव दिया इसको ग्रामीणों ने खारिज कर दिया।

ग्रामीणों की मांग थी की पुल काफी ऊंचा बनाया गया है जिसमें दोनों तरफ मिट्टी भरने के बाद दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाएंगी।

ग्रामीणों की मांग है पुल में चार ताखा बनाया जाए वर्तमान में दो बना है। चार बनने के बाद ढलान कम हो जाएगा।

इस पर दोनों विधायकों ने कहा की पुल का दूसरा डिजाइन बनवाने के लिए दो तीन दिन में मुख्यमंत्री से मिलकर बातों को रखा जाएगा और पुल का डिजाइन बदला जाएगा।

तब तक दोनों किनारों पर मिट्टी भरने का काम स्थगित रहेगा।

मौके पर दोनों जिलों के कई गांवों के ग्रामीण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …