मेंहदीपुर चौराहा के पास चंदन पाल का लोगो ने को भव्य स्वागत
मीरजापुर। अहरौरा क्षेत्र के जुड़ुई गांव के निवासी चंदन पाल पुत्र महेंद्र पाल का यूपी पीसीएस में 127 वां रैंक बना नायब तहसीलदार।
आज दिन सोमवार को चन्दन पाल के अपने घर जुड़ुई गांव में प्रथम आगमन पर गांव के सैकड़ों लोगों ने अहरौरा कस्बा क्षेत्र के मेंहदीपुर चौराहा के पास भव्य माल्यार्पण वो स्वागत किया गया इसके बाद लोगों ने चन्दन पाल को खुली जिप से डीजे के साथ काफिला निकाल कर पूरे नगर भ्रमण कराया।
इस दौरान चंदन पाल ने बताया कि हमारी संघर्ष सर्वप्रथम माता-पिता को जाता है मै इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से किया हु और इलाहाबाद में रहकर सिविल की तैयारी की और आज इस मुकाम में पहुंच चुका हूं। इसके बाद भी
आगे भी मेरी पढ़ाई जारी रहेगी।
इस दौरान डॉ अशोक शर्मा (पूर्व ग्राम प्रधान/समाजसेवी), मंगल पटेल, राजहंस बहेलिया (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), राजू पटेल, विवेक मौर्या, त्रिभुवन पटेल, राजू पल, महेंद्र पाल, डॉ शिवकुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग रहे।