Breaking News

चोरी की 6 सोलर प्लेट व 6 समर सेबल पम्प के साथ चार शातिर चोर गिरफ्तार

मीरजापुर। आठ अप्रैल को वादी राम प्रकाश सिंह पुत्र पुनवासी सिंह निवासी उल्होपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात चोरों के विरूद्ध गांव के कुएं में लगे समर सेबल के चोरी होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई थी।

प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
9 अप्रैल दिन गुरुवार को थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये 4 अभियुक्त प्रदीप पटेल पुत्र पुनरवासी पटेल, प्रियांसु कन्नौजिया पुत्र राजेश कन्नौजिया, विकास पटेल पुत्र सिपाही पटेल व राकेश पटेल पुत्र राजा राम पटेल समस्त निवासीगण भडभूईली थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर चोरी की छः सोलर प्लेट व छः समर सेबल बरामद की गयी।

थाना अदलहाट पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।
पूछताछ विवरण में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा सुनसान इलाके मे लगाये गये समर सेबल व सोलर प्लेटो की रेकी कर रात में मौका पाकर चोरी कर लिया जाता है तथा चोरी किये समर सेबल व सोलर प्लेटो को आधे दामों में बेचकर जो धन प्राप्त होता है उसे आपसे में बाट लेते है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने पुलिस टीम
उप निरीक्षक विजय कुमार राय, उप निरीक्षक अभय नारायण सिंह, उप निरीक्षक हंस लाल मय पुलिस टीम थाना अदलहाट, मीरजापुर।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …