मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में थाना कछवां एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।
आज दिनांक 09.04.2026 को प्रभारी थानाध्यक्ष के रुप में कार्यरत् सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन) के नेतृत्व में थाना कछवां व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कछवां अन्तर्गत भैंसा नहर तिराहा के पास से मोटरसाइकिल सवार 03 अभियुक्तों 1.इन्द्रेश कुमार सिंह उर्फ बुल्ला पुत्र स्व0अनिल सिंह 2.विनीत सिंह उर्फ विकास सिंह पुत्र स्व0महेश सिंह व 3.अमित कुमार सिंह उर्फ सिपाही पुत्र जगनरायण सिंह निवासीगण ग्राम बरैनी थाना कछवां जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01.170 किग्रा अवैध मादक पदार्थ(MDMA), 04 अदद मोबाइल फोन व ₹ 600/- नकद बरामद हुआ ।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कछवां पर मु0अ0सं0-63/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है तथा मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स वाहन संख्याःUP63AX7354 का वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।
विवरण पूछताछ
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे मादक पदार्थ को जनपद भदोही से एक व्यक्ति से खरीदकर जनपद वाराणसी क्षेत्र में ऊँचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहे थे कि पकड़े गये ।
विवरण बरामदगी
• कुल 01.170 किग्रा अवैध मादक पदार्थ (MDMA)
चार मोबाइल फोन व 600 रुपए नकद, एक मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स वाहन संख्या UP63AX7354.
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-63/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना कछवां जनपद मीरजापुर।