Breaking News

चकबंदी विभाग के मनमानी को लेकर धरना प्रदर्शन के साथ होगा आंदोलन – भाकियू जिलाध्यक्ष सुरेश चंद सहानी

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
जनपद महराजगंज के नौतनवा तहसील अंतर्गत पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौहरपुर के ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए किसानों ने कहा कि गौहरपुर गांव समरधीरा चकबंदी कार्यालय से नजदीक हैं।

पूर्व में यह गांव इसी चकबंदी कार्यालय से जुड़ा था लेकिन कुछ समय बाद इस गांव को मोहनापुर चकबंदी कार्यालय से जोड़ दिया गया। मोहनापुर चकबंदी कार्यालय गाँव से ज्यादा दूर है। किसानों ने इस गांव को फिर से समरधीरा चकबंदी कार्यालय से जोड़ने की मांग करने साथ ही यह भी कहा है कि दो बार लेखपाल द्वारा तरमीम करने के बाद अबतक फार्म पाँच भी नहीं मिला है तथा साथ में शुरू हुए गाँव मे कब्जा परिवर्तन भी करा दिया गया। ग्रामीणों ने काम में जहाँ तेजी लाने को भी कहा तो वही भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी ने कहा यदि पुनः गाँव गौहरपुर को समरधीरा चकबंदी कार्यालय में नही जोड़ा गया तो क्षेत्र के किसानों को लेकर हम धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान भाकियू व जिला पं.स. सुरेश चंद सहानी, गौहरपुर प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र चौधरी, बीडीसी अमर नाथ यादव, रामदौड, लालसा पासवान, मो. तौफीक, कैलाश नाथ विश्वकर्मा, रूदल चौधरी व साधुशरण समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *