संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या
05/09/2021 अयोध्या – शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित हुये शिक्षक/शिक्षिकाएं आज दिनांक 05-09-2021, रविवार को जनता अवध इण्टर कालेज अयोध्या जनपद अयोध्या के सभागार में वीर विक्रमादित्य सिंह प्रधानाचार्य के संयोजकत्व में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कर विद्यालय के शिक्षक/ शिक्षिकाओं को तिलक लगाकर आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सतीराम वर्मा प्रो0मार्डन बुक डिपो अयोध्या ने की और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मण घाट वार्ड के पार्षद माननीय श्री आलोक कुमार मिश्र जी एवं विशिष्ट अतिथि आदरणीय श्री अनूप कुमार श्रीवास्तव जी समाचार प्रस्तोता जी इण्डिया लाइव टीवी न्यूज के कर कमलों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को आकर्षक गिफ्ट द्वारा सम्मानित किया गया ।
‘
दूरभाष पर विद्यालय के अध्यक्ष आदरणीय डाक्टर श्री प्रणव दीक्षित ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को अपनी शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री मिश्री लाल वर्मा जी ने अपने प्रतिनिधि के रूप में श्री सतीराम वर्मा जी को भेजकर अपनी ओर से आदर्श शिक्षक शिक्षिकाओं को तिलक लगाकर आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित कराया जिसके लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षक शिक्षिकाओं ने समवेत स्वर में विद्यालय के आदरणीय अध्यक्ष जी एवं प्रबन्धक जी सहित पूरे प्रबन्ध समिति के प्रति हार्दिक प्रणम्य आभार व्यक्त किया ।सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन सुश्री अंशिका सिंह प्रवक्ता रसायन विज्ञान ने कुशलता पूर्वक किया । उपस्थित छात्र छात्राओं ने भी अपनी ओर से शिक्षक शिक्षिकाओं को तिलक लगाकर सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया । प्रधानाचार्य जी ने आये हुए गणमान्य अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं एवं शिक्षण शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बाद में मिष्ठान वितरण और जलपान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।