Breaking News

आर०पी०आई०सी० स्कूल के विद्यार्थी ने आई०आई०टी० एडवांस परीक्षा किया उत्तीर्ण

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
कुछ दिनों पूर्व आये आई०आई०टी० एडवांस परीक्षा परिणाम मे  आर०पी०आई०सी० स्कूल के विद्यार्थी अभय प्रताप ने परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया है ।किसी कोटा या दिल्ली मे तैयारी न करके विद्यार्थी ने बारहवीं तक आर०पी०आई०सी० स्कूल  मे पढ़ाई किया उसके तुरन्त बाद जेयीयी मेन्स और एडवांस दोनो का पेपर दिया था ।

दोनो परीक्षा मे अभय ने बेहतरीन प्रदर्शन किया । विद्यार्थी कुशीनगर जनपद के खड्डा के पास  ग्राम नौतर का निवासी है । इस उपलब्धि पर पिता जितेंद्र कुमार के साथ-साथ सभी ग्राम वासियों ने खुशी जताई । विद्यार्थी के विशेष कारणों से बाहर होने के कारण जानकारी  विद्यालय को कुछ दिनों उपरांत हुई जिसके बाद विद्यालय प्रबंधक डॉ पंकज तिवारी, प्रधानाचार्य ई. नीरज तिवारी, सहसंचालक एवं भाजपा नेता धीरज तिवारी एवं सभी अध्यापको ने खुशी जताई । विदित रहे कि अभय प्रारम्भ से अच्छे प्रदर्शन सभी प्रकार की परीक्षाओ मे करता रहा है । इंटरमीडिएट मे उसने  82 प्रतिसत अंक प्राप्त किया था । उसने स्वयं अध्यन पर बहुत जोर दिया तथा आगे विज्ञान के क्षेत्र में कुछ अच्छा करना चाहते है । विद्यार्थी का रोल नंबर 2060074 है  तथा रैंक 3370 प्राप्त किया है ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *