Breaking News
manu maharaj

बिहार के ‘सुपर कॉप’ मनु महाराज की कहानी, जिन्होंने थाने से ‘चोरी’ कर ली थी पुलिस की जीप,पढ़े पूरी कहानी

 

बिहार कैडर के IPS अधिकारी मनु महाराज को हाल ही में को सारण रेंज के डीआईजी पद से आईटीबीपी डीआईजी बना दिया गया है। इसकी के साथ मनु महाराज की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में एंट्री हो गई है। बिहार के ‘सुपर कॉप’ के नाम से मशहूर मनु महाराज अब बिहार के बाहर अपनी सेवाएं देंगे। मनु महाराज बिहार में कई अहम पदों पर रहे हैं। लेकिन पटना के एससपी रहते हुए उन्होंने थाने की जीप ही ‘चोरी’ कर ली थी।

पटना के एसएसपी रहते हुए मनु महाराज शहर की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क रहते थे। मनु महाराज की गिनती शहर के दबंग पुलिस वालों में होती थी। एक बार वह अपनी ही पुलिस की जांच के लिए निकले थे। रात के समय अपने गनर के साथ मनु महाराज शहर की सुरक्षा देखने के लिए निकले थे। पटना शहर की वीवीआईपी कोतवाली के पास जाकर वह सुरक्षा की जांच करना चाह रहे थे। इसके लिए उन्होंने एक प्लान बनाया था।

 

पुलिसकर्मियों पर की थी कार्रवाई: मनु महाराज ने देखा था कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसवाला और ड्राइवर आराम से सो रहा था। मनु महाराज ने थाने से जीप ही चोरी कर ली थी। सबसे खास बात है कि इसका किसी पुलिस वाले को पता भी नहीं चला और वह उसी जीप से पटना में घूमते भी रहे थे। लेकिन किसी भी पुलिस कर्मी की नजर इस पर नहीं गई। अगले दिन मनु महाराज इसे देखकर काफी चिंतित हुए और थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को डांट भी लगाई। अगले ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मनु महाराज ने सस्पेंड कर दिया था।

 

कौन हैं मनु महाराज: मनु महाराज की बात करें तो वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। वह साल 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। एक समय पर मनु महाराज का खौफ बिहार में ऐसा था कि उनके नाम से ही अपराधी कांपने लगते थे। मनु महाराज की शुरुआती पढ़ाई हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुई है। इसके बाद उन्हें IIT रुढ़की में दाखिला मिल गया था। यहां से ग्रेजुएशन करने के बाद मनु महाराज ने UPSC एग्जाम देने का फैसला किया था। मनु महाराज बचपन से ही आईपीएस अधिकारी बनना चाहते थे। इसलिए उन्होंने आईएएस मिलने के बावजूद आईपीएस ही चुना था।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0001

ट्रेलर के धक्के से दो बाइक सवार युवक हुए घायल, रेफर

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर में स्थित (बहेरा बाबा) मंदिर के समीप तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *