Breaking News

पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी करेंगे रामलीला का मुहूर्त पूजन

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

अयोध्या सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला के मैदान में फिल्मी कलाकारों की रामलीला का मंचन 6 अक्तूबर से प्रारंभ होगा। इससे पूर्व 5 अक्तूबर की शाम को रामलीला का मुहूर्त पूजन प्रदैश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी द्वारा किया जाएगा।


रामलीला के निर्देशक सुभाष मलिक ने बताया कि रामलीला का मुहूर्त पूजन 5 अक्तूबर को पर्यटन मंत्री नीलकंठी तिवारी द्वारा किया जाएगा। मलिक ने बताया कि रामलीला का प्रतिदिन शाम को 7 बजे से रात 10 बजे तक दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। अयोध्या की रामलीला में भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कई भूमिका में नजर आएंगे।
भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन परशुराम की भूमिका में दिखेंगे। सुपरस्टार विंदु सिंह हनुमान, पद्मश्री मालिनी अवस्थी माता शबरी की भूमिका निभाएंगी। इसी तरह रजामुराद, असरानी, शहबान खान, अमिता नांगिया, राकेश बेदी जैसे कलाकार भी रामलीला मंचन को भव्यता प्रदान करते नजर आएंगे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

पुलिस मतदान जागरूकता स्लोग्न के साथ पैदल मार्च निकालकर

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट   फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के दिशा निर्देश …