Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 04 at 8.37.24 PM

खेलों से होता है मनुष्य का शारीरिक व बौद्धिक विकास – लल्लू सिंह

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा में सांसद कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन

04/10/2021 मवई अयोध्या – खेलों से मनुष्य का केवल शारीरिक विकास ही नहीं बल्कि इस विद्या के माध्यम से उसकी बौद्धिक क्षमता में भी वृद्धि होती है। इसके साथ ही उसके अंदर अनुशासन व पारस्परिक सहयोग की भावना भी जागृत होती है। उक्त विचार ब्लॉक मवई के अन्तर्गत ग्राम नेवरा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मैदान में खेले जा रहे सांसद कबड्डी के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद अयोध्या श्री लल्लू सिंह ने व्यक्त किए।श्री सिंह ने कहा कि खेल सामाजिक समरसता व सामाजिक एकता के भी अंग हैं। ग्रामीणों की छिपी प्रतिभाएं निखरने में ग्रामीण स्तर के खेल कूद प्रतियोगताओं का अपना अलग स्थान है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में खेलों को बढ़ावा मिलना चाहिए। गांवो से प्रतिभाएं निकल कर देश प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। इस कबड्डी प्रतियोगिता में 42 टीमों ने प्रतिभाग किया। खेल में टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसमे ग्राम पंचायत सुल्तान पुर, ग्राम दुल्लापुर, ग्राम मवई, पटरंगा,अशरफपुर, दुर्गीपुरवा,मखदुमपुर, आदि ग्राम पंचायतों से टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, पूर्व चेयरमैन अशोक कासोधन,मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी, भाजपा जिला मंत्री, धर्मेंद्र सिंह,मवई मण्डल अध्यक्ष अंजनी साहू,मण्डल महा मंत्री धर्मेंद्र वर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष श्याम जी कोशल, समाजसेवी दुर्गेश कुमार कौशल ( भल्लू भैय्या) पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा, समाजसेवी विकास यादव, राम जी यादव, आदि व दूर दराज से आए खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *