Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 06 at 11.49.36 PM1

अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले सपा नेता पवन सिंह जायेगे जद्दूपुर गांव दोनो यादव परिवार के परिजनों से मिलेंगे पवन सिंह करेगे आर्थिक मदद

गोरखपुर/ पूर्वांचाल में गरीबो यतीमों असहायों की मदद करने वाले अन्याय के खिलाफ खड़े होकर न्याय की लड़ाई लड़ने वाले अतिपिछड़ों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने वाले उत्तर प्रदेश में यदुवंशी समाज के सबसे बड़े शुभचिंतक समाजवादी सरकार के कद्दावर नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी पवन सिंह गोरखपुर जिले के झगहा थाना अंतर्गत जद्दूपुर गांव में 28 नवंबर की घटना से बहुत दुखी है जद्दूपुर गांव में जिस तरह से खूनी संघर्ष हुआ और उस खूनी संघर्ष में दो लोगो की मौत हो गयी घर की महिलाएं घायल हुई पुलिस ने भी अपना गैरजिम्मेदाराना रैवाया अपनाया घटना घटित होने के दो घंटे के बाद पुलिस पहुची तमाम नेताओ ने अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए मौके पर जाकर घड़ियाली आंसू बहाने का नाटक तक किया लेकिन किसी ने भी पीड़ित परिवार के इंसाफ के लिए कुछ नही किया न ही यादव परिवार के साथ किसी तरह की मदद किया है। समाजवादी पार्टी के नेता पवन सिंह 9 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे मुलाकात के दौरान दोनो मृतक परिवारों को आर्थिक मदद भी करेंगे। आपको बता दे कि
उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में रविवार को डबल मर्डर से सनसनी फैल गई थी। बदमाशों ने घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग की और चाचा-भतीजा को मौत के घाट उतार दिया था फायरिंग में दो लड़कियों समेत तीन लोग घायल हो गए थे। गोली लगने से रामकिशुन यादव (55) व विशाल यादव (20) की मौत हुई थी। वहीं, छह अन्य लोग घायल हो गए थे। विशाल यादव के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपितों में तीन महिलाएं भी हैं। पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी गुलशन साहनी और विकास को गिरफ्तार कर लिया है घटना के बाद से सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। ज्यादातर घरों में ताला लटका है। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पवन सिंह अपने समर्थको के साथ यादव परिवार को न्याय दिलाने और सभी नामजद हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु बृहस्पतिवार को झगहा जायगे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *