Breaking News

सिवान/बिहार – शहर से सटे पचरुखी प्रखंड में नगदी समेत लाखो रुपए समान की चोरी

रिपोर्ट ibn24×7news राजीव रंजन शर्मा ( सिवान ) बिहार
सिवान शहर के पचरुखी प्रखंड के नारायणपुर मठिया गांव में बिती रात चोरों ने घर में घुसकर कर चोरी जैसे घटना को अंजाम दिया।
इस दरम्यान घर के मालिक और अन्य सभी सदस्य सभी लोग सोते रह गए और चोरों ने बड़े आराम से इस घटना को अंजाम देकर निकल पड़े।
जब घर के सदस्यों को जब इस घटनाक्रम की जानकारी मिली तो शोर मचाते हुए गांव के बाहर के तरफ तक चोरों का पिछा किया।
मगर शातिर चोरों ने चकमा देकर आराम से भाग खड़े हुए।
चोरी की घटना का सबुत सुबह बगल के गांव जुडीहाता हाईवे के समीप बिखरे पड़े हुए समान से मिले हैं।
जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों द्वारा आपस में समान का बंटवारा यही किया गया है।
प्राप्त खबरों के अनुसार बिती रात नारायणपुर मठिया गांव निवासी बलिराम यादव और चेखरु चौधरी के घर चोरों ने घर के पिछे से बांस के सहारे प्रवेश किए और छत के रास्ते अंदर आंगन में प्रवेश कर गए।
और बिल्कुल शातिराना अंदाज में घटना को अंजाम देकर निकल पड़े।
तकरीबन 30 हजार रुपए नकद समेत कुल डेढ़ लाख रुपए के समान पर हाथ साफ कर गए चोरों ने।
वही समाचार प्रेषण तक अभी तक पीड़ित परिवार के सदस्यों द्वारा नजदीक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है अभी तक।
जैसे कि आपकों मालुम होगा कि ठंड बढ़ते ही अचानक से चोरी जैसे घटनाओं में वृद्धि हो जाती है सिवान जिले में।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *